हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Maruti की यह कार देती है स्पोर्ट्स कार का फील, अभी खरीदी तो मिलेगा 69,000 रुपये का डिस्काउंट

विज्ञापन
फाइल फोटो

Maruti Suzuki Ignis: मारुति सुजुकी की बाजार में हैचबैक, एसयूवी माइक्रो एसयूवी समेत हर सेगमेंट में कार मिलती हैं। इसी बीच कंपनी की धाकड़ हैचबैक कार है Ignis. दिखने व इंटीरियर में यह कार स्पोर्ट्स कार जैसा फील देती है। 31 जुलाई तक कंपनी अपनी इस धांसू कार पर कुल 69 हजार रुपये तक की छूट दे रही है।

35,000 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट

इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैप डिस्काउंट शामिल है। जानकारी के अनुसार कंपनी Ignis MT, AMT पर 35,000 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 25,000 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस, 5000 रुपये का स्क्रैप डिस्काउंट और 4000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट दे रही है।

फाइल फोटो

Maruti Suzuki Ignis में 81.8 Bhp की पावर 

Maruti Suzuki Ignis बाजार में शुरुआती कीमत 5.84 लाख से 8.16 लाख एक्स शोरूम में मिलती है। कार में DRLs के साथ LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल है। कार में 1197 cc का धाकड़ इंजन मिलता है। यह इंजन 81.8 Bhp की पावर और 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

Maruti Suzuki Ignis में छह मोनोटॉन और तीन ड्यूल टॉन कलर 

इस जबरदस्त कार में सात वैरिएंट ऑफर किए जाते हैं। कार में सेफ्टी के लिए डुअल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Maruti Suzuki Ignis में छह मोनोटॉन और तीन ड्यूल टॉन कलर मिलते हैं।

कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

Maruti Suzuki Ignis का बाजार में Tata Tiago से मुकाबला है। कार में में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। कंपनी इसमें चार ट्रिम Sigma, Delta, Zeta और Alpha ऑफर करती है। कार में आरामदायक सस्पेंशन दिए गए हैं।

कार देती है 20 kmpl की माइलेज 

कार में Apple CarPlay और Android Auto के साथ 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। यह कार 20.89 kmpl की माइलेज देती है। कार का धाकड़ इंजन कार में 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। यह हाई परफॉमेंस कार है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें