Car Discount (March 2025): मार्च का महीना एक नई कार खरीदने वालों के लिए बड़ी बचत लेकर आया है। इस महीने कार कंपनियां अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए नए ऑफर्स लेकर आ रही हैं। मारुति सुजुकी, होंडा कार्स और निसान की कारों पर काफी अच्छा ऑफर आप पा सकते हैं। 31 मार्च तक अगर आप एक नई कार खरीद लेते हैं तो आपको डिस्काउंट का लाभ मिल सकता है। आइये जानते हैं किस कर पर मिलेगा कितना डिस्काउंट।
Maruti Suzuki Fronx
इस महीने मारुति सुजुकी अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी Fronx पर काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। पेट्रोल और CNG में यह उपलब्ध है। इस समय इस कार पर 98,000 रुपये तक का डिस्काउंट आप पा सकते हैं। इस डिस्काउंट में कैश डिस्काउंट से लेकर एक्सचेंज ऑफर तक शामिल है। Fronx की लम्बाई 3995 mm है, चौड़ाई 1765 mm, ऊंचाई 1550 mm है। इसमें 308 लीटर बूट स्पेस मिलता है। सेफ्टी के लिए इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, 6 एयर बैग्स जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। Fronx की एक्स शोरूम कीमत 7.52 लाख रुपये से लेकर 9.43 लाख रुपये तक है।
Nissan Magnite
मार्च के महीने में अगर आप Magnite एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं तो आप 90,000 रुपये तक के डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। यह डिस्काउंट इस गाड़ी के नए और पुराने मॉडल पर मिल रहा है। डिस्काउंट के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अपने नजदीकी निसान डीलरशिप से सम्पर्क कर सकते हैं। इस समय इस एसयूवी की एक्स–शोरूम कीमत 6.12 लाख रुपये से शुरू होती है।
मैग्नाइट में दो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन आपको मिलेगा, जिसमें 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.0L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन शामिल हैं। सेफ्टी के लिए इस मैग्नाइट में 6 एयरबैग्स, हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम, चाइल्ड सीट माउंट, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, ट्रैक्शन कंट्रोल और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गये हैं।
Honda Elevate
इस महीने होंडा एलिवेट पर 86,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह ऑफर एलिवेट के SV, V और VX वेरिएंट्स पर दिया जा रहा है। एलिवेट की एक्स शोरूम कीमत की शुरुआत 11.91 लाख रुपये से लेकर 16.73 लाख रुपये तक जाती है। स्पेस के मामले में यह एक अच्छी SUV है। वहीं एलिवेट के Apex Edition को खरीदने पर अधिकतम 46,000 रुपये तक की बचत हो सकती है। सेफ्टी के लिए इमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, EBD और 6 एयरबैग्स मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: Prevent car Tyres Theft: कार के टायर्स नहीं होंगे चोरी! बस करें ये छोटा सा काम
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 day agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
3 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
3 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
4 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines