कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अब एक और नया रिकॉर्ड बना दिया है। कंपनी ने भारतीय रेलवे के साथ मिलकर एक ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है जो अभी तक किसी और कार कंपनी ने नहीं किया है। वित्त वर्ष 2024-25 में भारतीय रेलवे के जरिए मारुति सुजुकी ने 5.18 लाख गाड़ियों का ट्रांसपोर्ट किया है। कंपनी के मुताबिक यह संख्या उसके प्लांट से निकलने वाली टोटल कारों का करीब 24.3%था, जिसे रेलवे के जरिए देश के कई शहरों में भेजा गया। ये रेलवे के जरिए एक वित्त वर्ष के भीतर भेजा गया अब तक का सबसे बड़ा डिस्पैच रहा है। मारुति नए बताया कि रेलवे का सबसे बड़ा फायदा यह है कि कम प्रदूषण और ऊर्जा बचाने वाला सबसे अच्छा परिवहन का साधन है और यह सड़क पर भीड़भाड़ को कम करने में भी मदद करता है।
600 शहरों में जाते हैं वाहन
मौजूदा समय में मारुति सुजुकी, भारतीय रेलवे के जरिए 20 से ज्यादा हबों तक अपनी कारें भेजती है, जहां से पूरे देश के 600 से अधिक शहरों में ये कारें भेजी जाती हैं। मारुति दूसरे देशों में कारें एक्सपोर्ट करने के लिए जिन 2 मुंद्रा और पिपावाव पोर्ट का इस्तेमाल करती है वहां तक भी रेलवे के जरिए ही कारें भेजी जाती हैं, जो अपने आप में बड़ी बात है।
2013 से शुरू हुआ ये सिलसिला
मारुति सुजुकी के मुताबिक साल 2013 से रेलवे का इस्तेमाल करके कारों को भेजना शुरू किया था। पहले साल वित्त वर्ष 2014-15 के दौरान कंपनी ने सिर्फ 65,700 कारें भेजी थी, जबकि अगले वित्त वर्ष में कंपनी ने 76,441 कारें भेजीं। वित्त वर्ष 2017 में कंपनी ने 87,747 कारें भेजीं, जो कुल डिस्पैच में 5.5% का योगदान था। लगातार मारुति ने रेलवे से कारें भेजने में बढ़त प्राप्त की है।
एक लाख डिस्पैच का आंकड़ा पार
वित्त वर्ष 18 के दौरान मारुति सुजुकी ने पहली बार रेलवे के जरिये एक लाख कारों को डिस्पैच कर लिया,जिसमें कुल 1,10,377 यूनिट डिस्पैच की गई, जो 6.2% का योगदान दिखाता है। वित्त वर्ष 25 में भारतीय रेलवे के जरिए कुल 5.18 लाख कारों के डिस्पैच के साथ, कंपनी ने 180,660 टन CO2 और 63 मिलियन लीटर ईंधन की बचत की है।
यह भी पढ़ें: 69km का माइलेज, 85 हजार कीमत, ये हैं सबसे सस्ती 125cc बाइक्स
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
20 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
21 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines