Maruti Suzuki Grand Vitara: जब कार खरीदने का मन बना रहे हो तो मारुति की कारों का नाम सबसे पहले सामने आता है वैसे तो भारतीय बाजार में पहले से ही कई कारें है पर आज जिस कार की बात कर रहे वो मारुति सुजुकी की मिड-साइज एसयूवी (SUV) ग्रैंड विटारा पहली ऐसी एक कार है जिसमें हाइब्रिड इंजन लगा है। मारुति की यह कार पिछले महीने अनवील हो चुकी है तो चलिए आज जानते है Maruti Suzuki Grand Vitara की खासियतें और शानदार फीचर्स के साथ साथ इसकी कीमत की भी…
और पढ़िए – 7 मैनुअल और 4 ऑटोमैटिक वेरिएंट में जल्द होगी New Alto लॉन्च, यहां देखें डिटेल
Maruti Suzuki Grand Vitara: ग्रैंड विटारा एक मिड-साइज एसयूवी (SUV) है और यह मारुति सुजुकी की हाइब्रिड इंजन (Hybrid Engine)वाली कार है।और इसी की वजह से ही कार का माइलेद बेहद शानदार हो जाता है। मारुति सुजुकी कंपनी ने यह भी दावा किया है कि ये Grand Vitara एक लीटर पेट्रोल में 28 किलोमीटर तक रेंज देती है। यह मारुति की ऐसी दूसरी कार है, जो सनरूफ फीचर के साथ आएगी और इससे पहले कंपनी ने नई ब्रेजा में सनरूफ दिया था। मीडिया रिपोर्टों की मानें तो इसका उत्पादन अगस्त से वहीं इसकी बिक्री इसी महीने यानी सिंतबर से शुरू होने की पूरी संभावना है।
Maruti Suzuki Grand Vitara: Features
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा की फीचर्स की बात करें तो इसमें मल्टीपल ड्राइविंग मोड, वेंटिलेटेड सीट के साथ साथ कई अन्य फीचर्स दिए है। इस मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा में एक 360-डिग्री का कैमरा भी मिलेगा और साथ ही इसकी सभी सीटें adjustables होंगी। कंपनी ने नई बलेनो और ब्रेजा की तरह इसमें हेडअप डिस्प्ले को भी दिया है। मारुति सुजूकी का दावा है कि इस एसयूवी को किसी भी मौसम और टेरेन में बड़ी आसानी से चलाया जा सकता है। मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा को 6 मोनोटोन रंगों और 3 डुअल-टोन रंगों में पेश करेगी। इसकी सबसे बड़ी खासयित यह है कि इसमें EV मोड मिलेगा। मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा पूरी तरह से इलेक्ट्रिक मोटर से संचालित होगी।
और पढ़िए – सिर्फ 18330 रुपये में पुरानी एक्टिवा को बनाएं इलेक्ट्रिक एक्टिवा और बचाएं पेट्रोल का खर्चा
जो लोग अपनी यूनिट बुक करना चाहते हैं वे नेक्सा डीलरशिप पर जा सकते हैं या आधिकारिक नेक्सा ऑनलाइन चैनल के जरिए भी बुकिंग कर सकते हैं। मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा की प्री-बुकिंग (Grand Vitara Pre-Booking) बीते 11 जुलाई से ही शुरू कर चुकी है। इस नई SUV को महज 11,000 रुपये में बुक किया कंपनी ने ये भी दावा किया कि एक बार टंकी फुल कराने पर यह एसयूवी 1,200 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। इसकी संभावित कीमत 9.5 लाख रुपये से 18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है हालांकि, कंपनी की ओर से कीमतों का ऐलान सितंबर के आखिर तक आना है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
दिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
17 hrs agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
19 hrs agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
21 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines