हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Maruti Suzuki Fronx VS Tata Punch: Fronx देगी हाई माइलेज तो Punch में मिलते हैं कमाल के फीचर्स, जानें कंपैरिजन

विज्ञापन

Maruti Suzuki Fronx VS Tata Punch: मारुति सुजुकी की नई SUV Fronx लॉन्च होने के बाद कार लवर्स इसका Tata Punch से कंपैरिजन कर रहे हैं। मारुति में जहां हाई माइलेज मिलता है। वहीं, टाटा की खास बनावट व फीचर्स ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। आइए आपको दोनों कार के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं। जिससे आपको अपनी पसंद की कार चुनने में आसानी हो।

Fronx 1.2 AMT देती है 22.89 kmpl की माइलेज

Maruti Suzuki Fronx की लंबाई 3,995 mm ऊंचाई 1550 mm और चौड़ाई 1,765 mm है। यह शुरूआती कीमत 7.46 लाख रुपए एक्स शोरूम में मिलेगी। यह कार 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड और 1.0 लीटर बूस्टर जेट इंजन में पेश की गई है। कार का 1.2 लीटर 4 सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 90bhp की पावर देता है। यह इंजन 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, 1.0 लीटर 3 सिलेंडर टर्बो बूस्टर जेट पेट्रोल इंजन 100 bhp की पावर और 147.6 Nm पीक टार्क जेनरेट करता है। Fronx 1.2 AMT करीब 22.89 kmpl की माइलेज देती है।

कार में 6 स्पीड ऑटोमेटीक ट्रांसमिशन

Fronx में जेमेट्रिक प्रीक्शन कट डिजाइन के एलॉय व्हील दिए गए हैं। इसमें फुल LED कनेक्टेड RCL लाइट हैं। कार के फ्रंट में नेक्स वेव ग्रील और क्रिस्टल ब्लॉक LED, DRL हैं। वहीं, हेडलैंप तीन क्रिस्टल डिजाइन में है। इसमें 6 स्पीड ऑटोमेटीक ट्रान्समीशन के साथ पैडल शिफ्टर है। कार में 37 लीटर का फ्यूल टैंक है। कार में 9 इंच स्मार्ट प्ले प्रो प्लस इंफोटेनमेंट सिस्टम है।

Tata Punch में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन

Tata Punch में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसमें MT और AMT दो ट्रांसमिशन विकल्प मिलते हैं। पंच मैनुअल और ऑटोमेटिक में 20.09 kmpl kmph की माइलेज देती है। इसमें एलईडी डीआरएल के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी टेल लैंप, रेन-सेंसिंग वाइपर, ऑटो-फोल्ड ओआरवीएम और आईआरए-कनेक्टेड कार जैसे फीचर्स ​दिए गए हैं। इसमें 16 इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स हैं। कार की लंबाई 3827 mm, चौड़ाई 1742 mm है। कार का व्हीलबेस 2445 का है। जिसे इसे कम जगह में मोड़ने में आसानी होती है। कार शुरूआती कीमत 6 लाख से 9.47 लाख एक्स शोरूम में मिलती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें