Maruti Fronx price hiked: देश की सबसे बड़ी कार निर्मता कंपनी मारुति सुजुकी ने पिछले साल दिसंबर 2024 में ही इस बात की जानकारी दी थी कि नए साल में कारों कीमतों में इजाफा किया जाएगा। अब कंपनी ने अपनी सबसे स्टाइलिश एसयूवी Fronx की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। अगर आप इस कार को खरीदने जा रहे हैं तो उससे पहले इस रिपोर्ट को जरूर देख लें और जान लोजिये कि किस वेरिएंट के कितने दाम बढ़ गये हैं।
Maruti Fronx हुई महंगी
Maruti Fronx की कीमतों में 500 रुपये से लेकर 5500 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। अलग अलग वेरिएंट्स की कीमतों में अलग अलग बढ़ोतरी की गई है। कीमतों में हुई बढ़ोतरी तत्काल लागू हो गई है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट Nexa पर नई कीमतों को अपडेट कर दिया है।
किस वेरिएंट की कितनी बढ़ी कीमत
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक Fronx के Delta 1.2 AGS, Delta Plus 1.2 AGS, and the Delta Plus (O) 1.2 AGS वेरिएंट्स की कीमत में 5500 रुपये बढ़ाए गए हैं। इनके अलावा सभी वेरिएंट्स की कीमतों में 500 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। Fronx की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब इसकी एक्स शोरूम कीमत 7.52 लाख रुपये हो गई है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 9.43 लाख रुपये हो गई है।
इंजन और पावर
FRONX में 1.0L का पेट्रोल इंजन लगा है जो स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को शामिल किया है यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। इसके अलावा इस गाड़ी में 1.2L K-Series का एडवांस्ड Dual Jet, Dual VVT पेट्रोल इंजन भी मिलता है जो 5 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड AGS गियरबॉक्स से लैस है।
इसके अलावा इसमें Start Stop टेक्नोलॉजी से लैस है। इसके अलावा यह गाड़ी CNG में भी उपलब्ध है। CNG मोड पर यह 28.51 किलोमीटर है। Fronx की लम्बाई 3995 mm है, चौड़ाई 1765 mm, ऊंचाई 1550 mm है। इसमें 308 लीटर बूट स्पेस मिलता है।
यह भी पढ़ें: Mahindra BE 6 और XEV 9e के सभी वेरिएंट की कीमतों का ऐलान, करोड़ों की कार वाले मिलेंगे फीचर्स
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
20 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines