Maruti Suzuki Fronx Hybrid: मारुति सुजुकी अपने पोर्टफोलियो को मजबूत करने के लिए हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर तेजी से काम कर रही है। कंपनी की मौजूदा हाइब्रिड कारें सफल हो चुकी हैं, इसी भरोसे के साथ अब एक और हाइब्रिड मॉडल को कार बाजार में लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। जी हां हम बात कर रहे हैं ‘Fronx’ एसयूवी के बारे में… हाल ही Fronx को हाइब्रिड बैज के साथ टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। आइए जानते हैं इस आगामी नए मॉडल में क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है।
जानकारी के लिए बता दें कि मारुति पहले से ही Grand Vitara और Invicto में हाइब्रिड ऑप्शन दे रही है। लेकिन इस तकनीक को टोयोटा मारुति को आपूर्ति करती है। वहीं, अब सुजुकी खुद ही इन-हाउस मजबूत हाइब्रिड सिस्टम बनाने पर काम कर रही है, जो अब आगे चलकर कंपनी की प्रीमियम कारों में देखने को मिल सकता है। इसकी शुरुआत Fronx समेत Swift के साथ हो सकती है।
30km के पार जाएगी माइलेज!
सोर्स और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Maruti Fronx में Hybrid टेक्नोलॉजी जुड़ने के बाद इसके व्हील्स को पेट्रोल इंजन के जगह इलेक्ट्रिक मोटर से पावर मिलेगी। यह पेट्रोल पावरट्रेन बैटरी पैक को रिचार्ज करने के लिए जनरेटर के रूप में काम करता है। जिससे फ्यूल की खपत कम होने के साथ ज्यादा माइलेज मिलती है।
माना जा रहा है कि Maruti Fronx Hybrid एक लीटर में 30 किलोमीटर से ज्यादा का माइलेज ऑफर कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो Fronx देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कॉम्पैक्ट SUV बन जाएगी। मौजूदा फ्रोंक्स में 1.2-लीटर K-सीरीज़ इंजन लगा है जो 90 PS की पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन मैनुअल के साथ 21.79 kmpl का माइलेज और AMT के साथ 23 kmpl तक का माइलेज ऑफर करता है।
इसके अलावा यह गाड़ी CNG में भी उपलब्ध है। CNG मोड पर 28.51 किलोमीटर की माइलेज मिलती है। Fronx की एक्स-शोरूम कीमत 7.51 लाख रुपये से लेकर 12.87 लाख रुपये तक जाती है। जबकि हाइब्रिड मॉडल की कीमत थोड़ी ज्यादा रहने की उम्मीद है। सेफ्टी के लिए इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, ब्रेक असिस्ट और 6 एयरबैग्स की सुविधा मिलती है।
यह भी पढ़ें: भारत में बंद हुई Royal Enfield की ये बाइक, अब इस बाइक ने ली जगह
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
1 day agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
2 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
3 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
3 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines