हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

23000 बुकिंग और वेटिंग के बावजूद ग्राहकों की लंबी लाइन, मारुति की Fronx पर Kia और Venue वाले भी फिदा

विज्ञापन
Maruti Fronx

Maruti Suzuki Fronx: मारुति सुजुकी ने Fronx को लॉन्च कर SUV सेगमेंट में नया भूचाल ला दिया है। इसकी कम कीमत के कारण अब तक इसके करीब 23 हजार यूनिट्स की बुकिंग हो चुकी है। लंबी वेटिंग होने के बावजूद डीलरशिप पर ग्राहकों की लाइन लगी हुई है।

साइज ने बनाया लोगों को दीवाना 

अपनी किफायती कीमत के चलते मार्केट में यह कार Hyundai Venue और Kia Sonet को टक्कर दे रही है। फ्रॉन्क्स की लंबाई 3,995 mm ऊंचाई 1550 mm और चौड़ाई 1,765 mm है। अपने बड़े साइज होने के चलते देखने में यह काफी अट्रैक्टिव लगती है।

कम कीमत के कारण मिल रहा अच्छा रिस्पांस 

Maruti Suzuki Fronx शुरूआती कीमत 7.46 लाख रुपए एक्स शोरूम में मिल रही है। इसका टॉप मॉडल 13.13 लाख रुपए एक्स शोरूम है। किफायती कीमत होना एक बड़ा कारण है कि सोमवार को लॉन्च होने के बावजूद लोगों का इसे अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

दो पावरट्रेन में मिलता है

फ्रॉन्क्स में 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड और 1.0 लीटर बूस्टर जेट इंजन दिया गया है। कार का 1.2 लीटर 4 सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 90bhp की पावर देता है। यह इंजन 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, 1.0 लीटर 3 सिलेंडर टर्बो बूस्टर जेट पेट्रोल इंजन 100 bhp की पावर और 147.6 Nm पीक टार्क जेनरेट करता है।

6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन 

Maruti Suzuki Fronx में जेमेट्रिक प्रीक्शन कट डिजाइन के एलॉय व्हील दिए गए हैं। इसमें फुल LED कनेक्टेड RCL लाइट हैं। कार के फ्रंट में नेक्स वेव ग्रील और क्रिस्टल ब्लॉक LED, DRL हैं। वहीं, हेडलैंप तीन क्रिस्टल डिजाइन में है। इसमें 6 स्पीड ऑटोमेटीक ट्रान्समीशन के साथ पैडल शिफ्टर है।

कार में 37 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक

कार में 37 लीटर का फ्यूल टैंक है। कार में 9 इंच स्मार्ट प्ले प्रो प्लस इंफोटेनमेंट सिस्टम है। जो HD डिस्प्ले के साथ दिया गया है। इसमें 360 डिग्री वीव कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, हेड्स अप डिस्प्ले, सुजुकी कनेक्ट, कार में नेक्सा ब्लू, आर्कटिक व्हाइट, ग्रेंडीयर ग्रे, अर्थ एन ब्राउन, अर्थएन ब्राउन प्लस ब्लूइश ब्लैक, ओपूलेंट रेड ओपूलेंट रेड प्लस ब्लूइश ब्लैक, स्प्लेंडेड सिल्वर , स्प्लेंडेड सिल्वर प्लस ब्लूइश ब्लैक समेत कुल 9 कलर ऑप्शन उपलब्ध हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें