Maruti की यह 4 गाड़ियां है सुपरहिट, मिडिल क्लास से लेकर एलीट इन्हें लेने के लिए भर रहे आहें

Maruti cars, Maruti Suzuki Swift price, Maruti Suzuki Baleno mileage, Maruti Suzuki Brezza price, Maruti Ertiga features, suv cars, cars under 10 lakhs

फाइल फोटो

Maruti Suzuki Swift: मारुति सुजुकी इंडियन कार मार्केट की सबसे विश्वसनीय कार निर्माता कंपनियों में से एक है। बाजार में इसकी चार ऐसी गाड़ियां हैं जो सबसे अधिक डिमांड में रहती हैं। इनमें हैचबैक, एसयूवी और एमपीवी हर सेगमेंट की गाड़ियां शामिल हैं। इन हाई सेल कारों को खरीदने के लिए लोग टूट कर पड़ रहें हैं।

विज्ञापन

Maruti Ertiga की चौथे नंबर पर कुल 14,352 यूनिट्स की बिक्री हुई

दरअसल, बीते जुलाई में Maruti Suzuki Swift, Maruti Baleno, Maruti Brezza और Maruti Ertiga की सबसे अधिक सेल हुई है। लिस्ट में हुंडई और टाटा जैसी कंपनियां फिसड्डी रही हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो जुलाई 2023 में Maruti Swift की कुल 17,896 यूनिट्स की सेल हुई। Maruti Baleno की 16,725 यूनिट, Maruti Brezza की 16,543 और Maruti Ertiga की चौथे नंबर पर कुल 14,352 यूनिट्स की बिक्री हुई है।

विज्ञापन

Maruti Brezza

इसमें सिंगल-पैन सनरूफ और हिल-होल्ड असिस्ट इसे अन्य गाड़ियों से अलग फीचर देता है। इस धांसू कार 25 Kmph की माइलेज मिलती है। कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की यह कार शुरुआती कीमत 9.14 लाख रुपये एक्स शोरुम में बाजार में मिलती है। कार का 1.5 लीटर इंजन 21.5 Nm का टॉर्क देता है। इसमें सीएनजी और अलॉय व्हील का भी विकल्प मिलता है। इसका नया सीएनजी वर्जन काफी पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन

Maruti Suzuki Swift

यह कंपनी की कम कीमत की लग्जरी कार है। कमाल की बात यह है कि यह सीएनजी में भी आती है, जिसमें 30.90 km/kg की माइलेज निकलती है। इस कार की कीमत 6.61 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू हो जाती है। कार का 1.2-लीटर इंजन 90 PS की पावर और 113 Nm का पीक टॉर्क देता है। इसमें फ्रंट में दो एयरबैग दिए गए हैं, जो हादसे के समय राइडर को सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।

विज्ञापन

Maruti Ertiga

यह कंपनी की सस्ती एमपीवी कार है। यह शुरुआती कीमत 8.49 लाख रुपये एक्स शोरूम से 12.93 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इसमें चार ट्रिम और छह मोनोटोन कलर मिलते हैं। इसमें सात लोग बड़ी आसानी से बैठ सकते हैं। इसमें 550 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। कार का 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन 20.51 kmpl की माइलेज देता है। कार में डुअल ABS और ISOFIX चाइल्ड सीट जैसे फीचर्स

विज्ञापन

Maruti Baleno

कार में चार ट्रिम के साथ 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। सीएनजी के साथ पेट्रोल में यह कार 1197 cc इंजन में आती है। कार में पांच ट्रांसमिशन और 360-डिग्री कैमरा मिलता है। खास बात यह है कि इसमें 318 लीटर का बूट स्पेस भी है। कार शुरुआती कीमत 6.61 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) जैसे एडवांस फीचर है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ