Maruti Suzuki e vitara:देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी नई और पहली इलेक्ट्रिक एसूयवी ई-विटारा को लॉन्च करने की पूरी तैयारी में है। कंपनी ने पहली बार इस गाड़ी को इसी साल मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में इसे शोकेस किया था। उस समय यह ई-विटारा को खूब पसंद किया था, और तभी से इसके भारत में लॉन्च होने का इंतजार किया जाने लगा है। हाल ही में यह कार टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर नजर आई है ब्लैक कलर में यह काफी जबर्दस्त नजर आ रही है। rushlane वेबसाइट के मुताबिक नई ई विटारा को मारुति के गुड़गांव कैंपस के बाहर देखा देखी गई है। हमारे हिसाब से यह कंपनी के टेस्टिंग का पार्ट हो सकता है। कॉम्पैक्ट साइज़ होने की वजह से इसे सिटी में आराम से ड्राइव किया जा सकेगा। डिजाइन प्रीमियम है।
500km की रेंज और लेवल-2 ADAS
मारुति सुजुकी ई विटारा में 2 बैटरी पैक का ऑप्शन मिलेगा जिसमें 48.8 kWh और 61.1 kWh यूनिट शामिल है। दावा किया गया है कि फुल चार्ज में यह 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज ऑफर कर सकती है। रेंज तो काफी अच्छी मिलेगी ही साथ ही इसमें फीचर्स की कोई कमी नहीं होने वाली।
सेफ्टी के लिए इसमें लेवल-2 ADAS, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम,7 एयरबैग्स, डिस्क ब्रेक और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा केबिन में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, पैनोरमिक सनरूफ, पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल की खूबियां भी शामिल हैं। इस गाड़ी को डेल्टा, जेटा और अल्फा वेरिएंट में बिक्री के लिए बेचा जाएगा। मारुति सुजुकी ई विटारा का मुकाबला हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, अपकमिंग टाटा हैरियर ईवी से होगा।
इसमें स्पेस काफी अच्छा मिल जाता है। 5 लोग इसमें आसानी से बैठ सकते हैं। इस गाड़ी का डिजाइन मस्कुलर होने के साथ साफ-सुथरा है और यह प्रैक्टिकल भी है। इसमें स्टाइलिश हेडलाइट्स और कनेक्टेड एलईडी टेल लैंप देखने को मिलते हैं। मारुति ई विटारा की एक्स-शोरूम कीमत करीब 17.99 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
यह भी पढ़ें: सभी बाइक और स्कूटर के लिए ABS होगा अनिवार्य, सरकार जल्द लागू कर सकती है नियम
Photo credit: rushlane
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
12 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines