News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Maruti Suzuki eVX: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अब इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में एंट्री करने के लिए तैयार है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को नए फाईनेंशियल ईयर 2024-2025 में लॉन्च कर सकती है। इस नए मॉडल को कंपनी अपने प्रीमियम आउटलेट, NEXA के जरिये सेल करेगी।
नई eVX में 60 kWh lithium-ion बैटरी पैक मिलेगा जो फुल चार्ज में 550 किलोमीटर की रेंज ऑफर करेगी। कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक कार का निर्माण हसनपुर, गुजरात प्लांट में करेगी। काफी लम्बे समय से इस कार को लेकर खबरें आ रही हैं। Maruti eVX का सीधा मुकाबला MG ZS EV, Mahindra XUV400 और Hyundai Kona से होगा।
मारुति सुजुकी अपनी किफायती और सस्ती कारों के लिए देश में विख्यात है। लेकिन इलेक्ट्रिक कार बाजार में कंपनी प्रीमियम मॉडल लाएगी। मारुति सुजुकी पहले ही eVX से पर्दा उठा चुकी है। लेकिन इस बार नए EV मॉडल को फिर से डिजाइन किया जाएगा। अपने एक बयान में मारुति सुजुकी ने बताया कि अगले 7-8 साल में हमारे 6 इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च होंगे।
Maruti eVX को नए प्लेटफ़ॉर्म पर तैयार किया जाएगा। इसका साइज़ कॉम्पैक्ट होगा लेकिन स्पेस काफी अच्छा रखा जायेगा। यह एक इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी जिसकी लंबाई 4.3 मीटर, चौड़ाई 1.8 मीटर, ऊंचाई 1.6 मीटर और व्हीलबेस 2.7 मीटर के आस-पास रह सकता है।
Maruti eVX की कीमत के बारे में कंपनी की तरफ से कोई भी जानकारी नहीं मिली है लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे 20 से 22 लाख रुपये की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। सेफ्टी के लिए इस गाड़ी में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, एयरबैग्स, 60-डिग्री कैमरा, और ADAS जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
दो बैटरी पैक ऑप्शन
ताजा जानकारी के मुताबिक मारुति सुजुकी नई eVX को 48kWh और 60kWh बैटरी पैक के साथ पेश कर सकती है जिनसे क्रमशः 400 किलोमीटर और 550 किलोमीटर की रेंज मिलेगी। यानी ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से मॉडल चुन सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें ऑटो, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।