Maruti Suzuki Escudo: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अब अपनी एक और नई एसयूवी पर काम कर रही है। इस समय देश में हुंडई क्रेटा की बिक्री सबसे ज्यादा होती है, जिसे टक्कर देने के लिए मारुति सुजुकी ने भी तैयारी कर ली है। मिड-साइज़ SUV सेगमेंट में कंपनी नई Escudo को लॉन्च कर सकती है। इस समय मारुति सुजुकी ब्रेजा और ग्रैंड विटारा जैसी एसयूवी की बिक्री करती है। मारुति नए मॉडल को इस साल के अंत तक बाजार में उतार सकती है। इस नए मॉडल के जरिये कंपनी SUV सेगमेंट में अपनी पकड़ को मजबूत करने की कोशिश करेगी।
नाम रजिस्टर करवा लिया
मारुति सुजुकी ने पिछले साल Torqnado’ के साथ-साथ Escudo नाम भी रजिस्टर करवा लिया था। आपको बता दें कि जापान में सुजुकी अपनी विटारा को एस्कुडो नाम से बेचती है। सोर्स के मुताबिक अब भारत में इसे एक नए मॉडल के रूप में पेश किये जाने की तैयारी की जा रही है। नए मॉडल में न सिर्फ डिजाइन में नयापन होगा बल्कि इसमें एडवांस्ड और प्रीमियम फीचर्स तक देखने को मिलते वाले हैं।
मारुति सुजुकी नई SUV को एरिना डीलरशिप के जरिये बेच सकती है। नई एस्कुडो को कंपनी ग्लोबल C प्लैटफॉर्म पर तैयार करेगी। इसी प्लेटफॉर्म पर ग्रैंड विटारा भी बनी है। नए मॉडल में ज्यादा व्हीलबेस मिल सकता है, जिससे केबिन स्पेस बढ़ेगा और पैसेंजर को भी फायदा होगा। नई एस्कुडो के डिजाइन को पूरी तरह मॉडर्न और प्रैक्टिकल रखा जायेगा।
इंजन और पावर
मारुति सुजुकी एस्कुडो में ब्रेजा वाला इंजन मिल सकता है, इसमें 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन होगा जो माइल्ड हाइब्रिड टेक्नॉलजी से लैस होगा। इतना ही नहीं यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन के साथ आयेगा है। माइलेज के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि 18-20 kmpl तक का माइलेज मिल सकता है।
सेफ्टी फीचर्स
मारुति सुजुकी की आगामी एसयूवी एस्कुडो में 7 एयरबैग्स मिल सकते हैं। इसके अलावा इसमें एंड्रॉइड ऑटो और ऐपल कार प्ले सपोर्ट वाला टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, EBD और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: माइलेज के साथ घट जाएगी इंजन की लाइफ, अगर आप करते हैं ये गलतियां
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
15 hrs agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
19 hrs agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
20 hrs agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
1 day agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
1 day agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
1 day ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
2 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
2 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
2 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines