मुताबिक कंपनी नए मॉडल को भारत में 8 मई को पेश करेगी। देश में मारुति अर्टिगा एक भरोसेमंद एमपीवी है और इसको बिक्री में पीछे छोड़ पाना अ भी तक किसी कार कंपनी के लिए संभव नहीं है। कुछ साल पहले Kia Carens ने कोशिश की थी, लेकिन बात बनी। लेकिन अब एक बार फिर Kia Carens का फेसलिफ्ट मॉडल भारत में लॉन्च किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी नए मॉडल को भारत में 8 मई को पेश करेगी। भारत में MPV सेगमेंट में पिछले कुछ सालों में जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिली है।
कितनी होगी कीमत
सोर्स के मुताबिक नई किआ कैरेंस की एक्स-शोरूम कीमत 11 लाख रुपए से शुरू हो सकती है। इस गाड़ी का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी अर्टिगा, मारुति XL6 और टोयोटा रुमियन से होगा। अगर आप भी नई कैरेंस को खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आइये जानते हैं क्या कुछ खास और नया इसमें देखने को मिलने वाला है।
यह भी पढ़ें: कर लो तैयारी! पूरी फैमिली के लिए आ रही हैं ये दो शानदार कारें, कीमत और फीचर्स हुए लीक
क्या होगा नया ?
नए मॉडल में DRLs सेटअप के साथ LED हेडलाइट्स, टेललाइट्स, DRLs सेटअप, नए अलॉय व्हील मिलेंगे। इंटीरियर की बात करें तो इसमें 360-डिग्री कैमरा, 8-स्पीकर बोस प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, बड़ा इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, अपडेटेड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स को शामिल किया जाएगा। नए मॉडल में 7 लोगों के बैठने की जगह मिलेगी। इसमें बेहतर स्पेस भी देखने को मिलेगा। इसके अलावा इसमें इसमें वायरलेस चार्जिंग, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और स्मार्ट एयर प्यूरीफायर देखने को मिलेगा।
3 इंजन ऑप्शन
नई कैरेंस में पहले वाले पेट्रोल और डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता रहेगा। इसमें 3 इंजन का ऑप्शन मिलेगा जिसमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल इंजन शामिल होंगे। ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड iMT, 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ट्रांसमिशन या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर की सुविधा उपलब्ध होगी।
यह भी पढ़ें: 35 लाख लोगों ने खरीदी ये बाइक, देखते ही देखते बन गई NO.1, होंडा शाइन को छोड़ा पीछे
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
21 hrs agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
23 hrs agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines