Best Selling Car in September 2024: भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 सेलिंग गाड़ियों की लिस्ट जारी हो गई है। लेकिन इस बार ग्राहकों ने 5 सीटर नहीं बल्कि 7 सीटर गाड़ी को चुना। जी हां हम बात कर रहे हैं Maruti Suzuki Ertiga के बारे में। पिछले महीने यह सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी बनी है। यानी इस बार ग्राहक Ertiga को खरीदने के लिए टूट पड़े हैं। बिक्री के मामले में इस कार ने हुंडई क्रेटा और महिंद्रा स्कॉर्पियो को भी पीछे छोड़ दिया है।
Maruti Ertiga बनी ग्राहकों की पहली पसंद
पिछले महीने (सितंबर) Maruti Ertiga की 17,441 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि बीते साल सितंबर महीने में कंपनी ने Ertiga की 13,528 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस बार मारुति सुजुकी ने इसकी 3913 यूनिट्स ज्यादा बेची हैं। वहीं Creta की 15,902 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि mahindra Scorpio की 14,438 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
दमदार इंजन, बढ़िया माइलेज
परफॉरमेंस के लिए अर्टिगा में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन लगा है जो 102 bhp की पावर और 136.8Nm का टॉर्क देता करता है। यह इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। इसमें CNG का भी ऑप्शन मिलता है। पेट्रोल मोड पर यह 20.51kmpl की माइलेज देती है जबकि CNG पर 26 km/kg की माइलेज देती है। माइलेज के लिहाज से अर्टिगा वैल्यू फॉर मनी है।
सेफ्टी के मामले फ्लॉप है Ertiga
मारुति सुज़ुकी अर्टिगा में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, एयरबैग्स, सीट बेल्ट रिमाइंडर, रियर पार्किंग कैमरा, सीट बेल्ट प्री-टेंशनर और लोड लिमिटर जैसे फीचर्स दिए गये हैं। लेकिन इतने सेफ्टी फीचर्स होने के बाद भी यह आपको और आपकी फैमिली को बिलकुल भी सेफ्टी नही दे सकती, क्योंकि ग्लोबल एनकैप टेस्ट में अर्टिगा को सिर्फ एक-स्टार रेटिंग मिली है। अर्टिगा को एडल्ट सेफ्टी के लिए 1 स्टार और चाइल्ड सेफ्टी के लिए 2 स्टार की रेटिंग मिली है।
Kia Carens से है मुकाबला
मारुति अर्टिगा का इस समय सीधा मुकाबला Kia Carens से है जोकि एक 7 सीटर मॉडल है। Carens की एक्स-शोरूम कीमत 10.51 लाख रुपये से लेकर 19.66 लाख रुपये तक जाती है। इसमें पेट्रोल और डीजल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं। जल्द ही Carens का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च होने जा रहा है। कई बार इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।
यह भी पढ़ें: BYD eMAX 7: 530km की रेंज, भारत की पहली 7 सीटर इलेक्ट्रिक कार हुई लॉन्च
संबंधित खबरें
सनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 hrs agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
6 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
7 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
3 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines