मारुति सुजुकी ने अपनी सबसे सस्ती 7 सीटर कार ईको (Eeco) को अब और भी ज्यादा सुरक्षित कर दिया है। कंपनी ने इस कार को अब 6 एयरबैग्स (स्टैण्डर्ड) के साथ अपग्रेड करके पेश कर दिया है। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 5.44 लाख रुपये से शुरू होती है। ईको भारत में खूब बिकती है। यह देश की टॉप 10 कारों में शामिल है। नई ईको में कुछ नए फीचर्स को भी शामिल किया गया है। पर्सनल और बिजनेस के लिए आप इस कार का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Maruti Eeco के सेफ्टी फीचर्स
- 6 एयरबैग्स
- इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP)
- रिवर्स पार्किंग सेंसर
- सीट बेल्ट रिमाइंडर विथ बजर ( फ्रंट और रियर)
- एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD
इंजन और पावर
इंजन की बात करें तो Maruti Eeco में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है जो 81 PS की पावर और 104 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन सिर्फ 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ ही आता है, अगर आप ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की उम्मीद कर रहे हैं तो आपको निराशा हाथ लगेगी। इस कार को ज्यादा किफायती बनाने के लिए CNG का भी ऑप्शन दिया गया है। माइलेज की बात करें तो पेट्रोल मोड पर ईको 20 kmpl की माइलेज ऑफर करती है जबकि CNG मोड पर यह 27 km/kg की माइलेज देती है।
Eeco की बिक्री में आई गिरावट
मारुति सुजुकी ईको की पिछले महीने Eeco की 10,409 यूनिट की बिक्री हुई, जबकि साल 2024 की समान अवधि में यह आंकड़ा 12,019 यूनिट्स की बिक्री का रहा था। वहीं FY 2024-25 में कंपनी ने इसकी 135,672 यूनिट की बिक्री की थी जबकि FY 2023-24 में ईको की कुल 137,139 यूनिट की बिक्री हुई थी। कीमत ज्यादा होने के चलते इस गाड़ी की बिक्री में गिरावट देखने को मिली है। ईको की कीमत 5.44 लाख रुपये से शुरू होती है। लेकिन अब इसकी कीमत ज्यादा हो गई है जिसकी वजह से ग्राहकों ने इस कार से दूरी बनाना शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ें: 30km का माइलेज देगी मारुति की नई हाइब्रिड कार! अगले महीने होगी लॉन्च
संबंधित खबरें
Honda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
20 hrs agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
21 hrs agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
23 hrs agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
1 day agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
1 day agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
1 day agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
2 days agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
2 days agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
2 days agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines