Maruti Eeco 7 seater Tax Free: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी धीरे-धीरे अपनी सबसे कारों को टैक्स फ्री कर रही है। दरअसल कंपनी अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए ऐसा कर रही है। अब मारुति ने Eeco को टैक्स फ्री कर दिया है। इससे पहले ब्रेज़ा, बलेनो और फ्रोंक्स जैसी SUV भी टैक्स फ्री हो चुकी हैं। ग्राहक अब देश की सबसे सस्ती 7 सीटर ईको को भी कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (CSD) से खरीद सकते हैं।
CSD पर कार की कीमत कम कीमत में उपलब्ध होत्ती है। हम सभी इसे कैंटीन के नाम से जानते हैं, जहां पर देश के जवानों के लिए कम टैक्स में सामान उपलब्ध है। आपको बता दें कि CSD से कार लेने पर GST 28% की बजाय सिर्फ 14% टैक्स ही देना पड़ता है। आइये जानते हैं CSD पर Eeco कार खरीदने पर कितने की बचत होगी।
टैक्स फ्री हुई मारुति ईको
मारुति सुजुकी ईको की एक्स-शोरूम कीमत 5.33 लाख रुपये है जबकि जबकि CSD पर इसे 4,49,657 रुपए में खरीद सकते हैं। टैक्स कम होने पर इस कार पर 82,343 रुपये तक कम हो जाएंगे। इसी तरह, इसके 7 STR STD वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 5,61,000 रुपये है लेकिन यही वैरिएंट CSD पर 4,75,565 रुपये में उपलब्ध होगा। यानी इस पर टैक्स के 85,435 रुपये तक बच जाएंगे। इस तरह ईको पर वैरिएंट के हिसाब से टैक्स के 96,339 रुपये तक बचाए जा सकते हैं।
27km की देती माइलेज
मारुति सुजुकी ईको में 1.2L लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 80.76 PS की पावर और 104.4 Nm का टॉर्क देता है। यह पेट्रोल और CNG मोड में उपलब्ध है। पेट्रोल मोड पर ईको देती है 20 kmpl की माइलेज और CNG मोड पर 27km/kg की माइलेज मिलती है।
ईको में लगा ये इंजन हर तरह के मौसम में दमदार परफॉरमेंस ऑफर करता है। इतना ही नहीं ज्यादा सामान भी आप इस गाड़ी कैरी कर सकते हैं। अगर आप छोटा बिजनेस रन करते हैं तो मारुति ईको आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित होगी।
अच्छे सेफ्टी फीचर्स लेकिन कमजोर बिल्ड क्वालिटी
सेफ्टी के लिए Maruti Suzuki Eeco में 2 एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, स्लाइडिंग डोर्स, चाइल्ड लॉक और रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। Eeco में 13 वेरिएंट मिलते हैं, इसमें 5 सीटर और 7 सीटर का ऑप्शन मिलता है। मारुति सुजुकी ईको की बिल्ड क्वालिटी बहुत अच्छी नहीं है।
एडल्ट सेफ्टी में इसे जीरो और चाइल्ड सेफ्टी में 2 स्टार रेटिंग मिली है। यानी ये कार सेफ्टी के मामले में यह कार कमजोर है। अगर आपको सस्ती 7 सीटर कार खरीदनि है तो आप Eeco को चुन सकते हैं। इस कार को आप सिटी और हाईवे पर भी आराम से चला सकते हैं।
मारुति सुज़ुकी ये कारें पहले ही हो चुकी हैं टैक्स फ्री
टैक्स फ्री का फायदा भारतीय जवानों को मिलेगा और जो काफी अच्छा है। जबकि आम ग्राहकों के लिए कारें अपने नॉर्मल प्राइस पर उपलब्ध हैं। मारुति सुजुकी ने Eeco से ठीक पहले XL6, Brezza, Fronx और Baleno को टैक्स फ्री कर दिया था। इस समय Brezza एक्स-शोरूम कीमत 8.34 लाख रुपये से शुरू होती है, लेकिन कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD पर तो वहीं CSD पर इसकी कीमत 751,434 रुपये है। यानी इस पर टैक्स के 82,566 रुपए बच रहे हैं, जबकि ब्रेज़ा के अन्य वेरिएंट पर टैक्स के अधिकतम 2,66,369 रुपये तक बचाए जा सकते हैं।
Fronx भी टैक्स फ्री के बाद CSD (कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट) पर उपलब्ध है। फ्रोंक्स के सिग्मा वैरिएंट की शोरूम पर कीमत 7,51,500 रुपये है, जबकि CSD पर इसकी कीमत 6,51,665 रुपये है, जबकि टैक्स फ्री होने के बाद डेल्टा वैरिएंट पर 1,11,277 रुपये का फायदा होगा। इतना ही नहीं डेल्टा प्लस वैरिएंट पर 1,15,036 रुपये की बचत होगी।
मारुति सुजुकी ने सबसे पहले अपनी प्रीमियम हैचबैक कार बलेनो को टैक्स फ्री किया था। टैक्स फ्री होने पर आप 1,15,580 रुपये तक बचा है। वहीं बलेनो जेटा CNG 1.2L 5MT वेरिएंट की CSD एक्स शोरूम कीमत 9.20 लाख रुपये है। इस कार में 1.2L और 1.0L लीटर पेट्रोल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: 4.26 लाख में घर आएं ये माइक्रो SUV, 33km की देती है माइलेज
संबंधित खबरें
नई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
16 mins agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
2 hrs agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
6 hrs agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
1 day ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
1 day ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 days ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines