Maruti Suzuki e Vitara भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। पहली बात इसे इसी साल ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। कॉम्पैक्ट साइज़ और बढ़िया स्पेस के चलते इसे खूब पसंद किया गया। सिटी ड्राइव के लिए यह परफेक्ट मॉडल साबित हो सकती है। लॉन्च को लेकर कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नही मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ डीलरशिप पर इसकी बुकिंग्स शुरू हो गई है। 25,000 रुपये की टोकन राशि देकर इस गाड़ी को बुक किया जा रहा है। लेकिन अभी तक बुकिंग को लेकर कंपनी की तरफ से अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।
कीमत और लॉन्च
रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत 16.99 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये से शुरू हो सकती है। नई e-विटारा को नेक्सा ब्लू, ग्रे, सिल्वर, व्हाइट, रेड और ब्लैक सिंगल-टोन के साथ ब्लूश ब्लैक छत के साथ स्प्लेंडिड सिल्वर, ऑपुलेंट रेड, आर्कटिक व्हाइट और लैंड ब्रीज ग्रीन ड्यूल-टोन कलर्स में पेश किया गया है। भारत में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक से होगा।
दो बैटरी पैक का ऑप्शन
नई e Vitara में दो बैटरी पैक मिलेंगे जिसमें 49kWh और 61kWh का बैटरी पैक होगा, जिनकी रेंज 500 किलोमीटर से ज्यादा होने की उम्मीद है। ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से बैटरी पैक का चुन सकते हैं। e Vitara का निर्माण गुजरात प्लांट में किया जाएगा, जहां से जापान और यूरोप में निर्यात होगी और इसे नेक्सा आउटलेट्स के जरिये बेचा जाएगा।
180mm मिलेगा ग्राउंड क्लीयरेंस
नई eVitara में 180mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलेगा। इसके अलावा इसकी लंबाई 4,275mm, चौड़ाई 1,800mm, ऊंचाई 1,635mm, व्हीलबेस 2,700mm और इसमें R18 एयरोडायनामिक अलॉय व्हील्स देखने को मिलेंगे। इसके फ्रंट में 3-पॉइंट मैट्रिक्स LED DRL और रियर लैंप मिलता है। इसमें दी गई ड्राइवर सीट को 10 तरीके से एडजस्ट किया जा सकता है। सेफ्टी के लिए इसमें 7 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरे,लेवल-2 ADAS, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD की भी सुविधा मिलेगी।
यह भी पढ़ें: बदल जाएगी हीरो स्प्लेंडर प्लस, नए अवतार में होगी लॉन्च, टेस्टिंग के दौरान पहली बार नजर आई
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
4 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
5 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
7 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
10 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
11 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines