Maruti Suzuki e Vitara के लिए करना होगा इंतजार! कंपनी ने बताया कब होगी लॉन्च

मारुति सुजुकी ने हाल ही में पुष्टि की है कि नई e Vitara को सितंबर 2025 के अंत तक भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा। इसी एसयूवी के साथ भारत में कंपनी एक और नई SUV लॉन्च करेगी।

E Vitara front
विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक विटारा का कॉम्पैक्ट साइज़ और बढ़िया स्पेस इसके प्लस पॉइंट हैं। सिटी और हाईवे पर यह बेहतर प्रदर्शन कर सकती है।  रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ डीलरशिप पर इसकी बुकिंग्स शुरू हो गई है। 25,000 रुपये की टोकन राशि देकर इस गाड़ी को बुक किया जा रहा है। लेकिन इस बुकिंग को लेकर मारुति सुजुकी की तरफ से अभी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।

डायमेंशन की बात करें तो नई eVitara में 180mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलेगा। इसकी लंबाई 4,275mm, चौड़ाई 1,800mm, ऊंचाई 1,635mm, व्हीलबेस 2,700mm और इसमें R18 एयरोडायनामिक अलॉय व्हील्स देखने को मिलेंगे। नई e-विटारा को नेक्सा ब्लू,  ग्रे, सिल्वर, व्हाइट,  रेड और ब्लैक सिंगल–टोन के साथ ब्लूश ब्लैक छत के साथ स्प्लेंडिड सिल्वर, ऑपुलेंट रेड, आर्कटिक व्हाइट और लैंड ब्रीज ग्रीन ड्यूल–टोन कलर्स में पेश किया गया है।

विज्ञापन

500 किलोमीटर तक की रेंज

नई मारुति सुजुकी इलेक्ट्रिक विटारा में दो बैटरी पैक का ऑप्शन मिलेगा जिसमें 49kWh और 61kWh बैटरी पैक होगा। फुल चार्ज में यह 500 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर कर सकती है। e Vitara का निर्माण गुजरात प्लांट में किया जाएगा, जहां से जापान और यूरोप में निर्यात होगी और इसे नेक्सा आउटलेट्स के जरिये बेचा जाएगा। सेफ्टी के लिए इसमें 7 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरे,लेवल–2 ADAS, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD की  भी सुविधा मिलेगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत 16.99 लाख (एक्स–शोरूम) रुपये से शुरू हो सकती है। भारत में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक से होगा। भारत में इलेक्ट्रिक विटारा को कितनी कामयाबी  मिलेगी यह देखना काफी दिलचस्प होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ