Maruti Suzuki e Vitara के बारे में लगातार अपडेट आ रहे हैं। माना जा है कि जल्द ही इसे लॉन्च कर दिया जायेगा। यह मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक SUV होगी। लोगों में इस नए मॉडल को लेकर इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। सबसे पहले इसे इस साल ऑटो एक्सपो में दिखाया गया था। हाल ही में मारुति सुजुकी ने पुष्टि की है कि नई e Vitara को अगस्त या सितंबर 2025 के बाद भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा। इसी एसयूवी के साथ भारत में कंपनी एक और नई SUV लॉन्च करेगी।
नई eVitara की लंबाई 4,275mm, चौड़ाई 1,800mm, ऊंचाई 1,635mm, व्हीलबेस 2,700mm और इसमें R18 एयरोडायनामिक अलॉय व्हील्स देखने को मिलेंगे। इसमें 180mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलेगा। नई e-विटारा को नेक्सा ब्लू, ग्रे, सिल्वर, व्हाइट, रेड और ब्लैक सिंगल–टोन के साथ ब्लूश ब्लैक छत के साथ स्प्लेंडिड सिल्वर, ऑपुलेंट रेड, आर्कटिक व्हाइट और लैंड ब्रीज ग्रीन ड्यूल–टोन कलर्स में पेश किया गया है।
नया मॉडल कॉम्पैक्ट साइज़ में आएगी लेकिन इसमें काफी अच्छा मिलने वाला है। सिटी और हाईवे पर यह बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ डीलरशिप पर इसकी बुकिंग्स शुरू हो गई है। 25,000 रुपये की टोकन राशि देकर इस गाड़ी को बुक किया जा रहा है। लेकिन इस बुकिंग को लेकर मारुति सुजुकी की तरफ से अभी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत 16.99 लाख (एक्स–शोरूम) रुपये से शुरू हो सकती है। भारत में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक से होगा। भारत में इलेक्ट्रिक विटारा को कितनी कामयाबी मिलेगी यह देखना काफी दिलचस्प होगा।
500 किलोमीटर तक की रेंज
नई मारुति सुजुकी इलेक्ट्रिक विटारा में दो बैटरी पैक का ऑप्शन मिलेगा जिसमें 49kWh और 61kWh बैटरी पैक होगा। फुल चार्ज में यह 500 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर कर सकती है। e Vitara का निर्माण गुजरात प्लांट में किया जाएगा, जहां से जापान और यूरोप में निर्यात होगी और इसे नेक्सा आउटलेट्स के जरिये बेचा जाएगा। सेफ्टी के लिए इसमें 7 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरे,लेवल–2 ADAS, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD की भी सुविधा मिलेगी।
यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki ला रही है नई हाइब्रिड कार, 30km के पार होगी माइलेज!
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
5 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
6 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
8 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
11 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
12 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines