Maruti Suzuki e-Vitara: लंबे इंतजार के बाद मारुति सुजुकी भारत में अपनी पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक SUV ‘ई-विटारा’ को आज लॉन्च करने जा रही है. मारुति के ये मोस्ट अवेटेड कार अब वह मार्केट में कदम रखने के लिए तैयार है. कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक SUV एक बार फुल चार्ज होने पर 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज दे सकती है. कीमत, बैटरी ऑप्शन और फीचर्स के मामले में ई-विटारा सीधे मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में बड़ी कंपनियों को टक्कर देगी.
लॉन्च और प्रोडक्शन की जानकारी
e-Vitara का प्रोडक्शन फरवरी 2025 से सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट में शुरू हो चुका है. यह कार पूरी तरह मेड-इन-इंडिया है और इसे खासतौर पर भारत के साथ-साथ विदेशों के लिए भी तैयार किया गया है. आज लॉन्च के बाद इसकी बुकिंग और डिलीवरी को लेकर कंपनी जल्द ही पूरी जानकारी दे सकती है.
बैटरी पैक और रेंज
इस इलेक्ट्रिक SUV में कंपनी दो बैटरी पैक ऑप्शन दे रही है- 49kWh और 61kWh. मारुति सुजुकी का दावा है कि कार एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करेगी. बड़ा बैटरी पैक उन लोगों के लिए होगा, जो लंबी ड्राइव और ज्यादा पावर चाहते हैं.
पहली झलक कब और कहां दिखी थी
मारुति सुजुकी ने इस साल जनवरी में दिल्ली में हुए भारत मोबिलिटी शो में e-Vitara का प्रोडक्शन वर्जन शोकेज किया था. इसके बाद इसे भारत ग्लोबल मोबिलिटी एक्सपो 2025 में भी पेश किया गया. इससे पहले कंपनी की पेरेंट कंपनी सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन ने इसे अक्टूबर 2024 में इटली के मिलान में हुए EICMA मोटर शो में ग्लोबल लेवल पर रिवील किया था. यह असल में EVX कॉन्सेप्ट का ही प्रोडक्शन वर्जन है, जिसे पहली बार ऑटो एक्सपो 2023 में दिखाया गया था.
एक्सपोर्ट के लिए भी तैयार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 अगस्त 2025 को गुजरात के हंसलपुर में E-Vitara को एक्सपोर्ट के लिए फ्लैग-ऑफ किया था. कंपनी इस इलेक्ट्रिक SUV को 100 से ज्यादा देशों में निर्यात करेगी, जिनमें यूरोप और जापान जैसे बड़े बाजार भी शामिल हैं. इससे साफ है कि ई-विटारा सिर्फ भारत के लिए नहीं, बल्कि ग्लोबल मार्केट को ध्यान में रखकर बनाई गई है.
कितनी हो सकती है कीमत
e-Vitara के 49kWh बैटरी पैक वाले बेस मॉडल की कीमत करीब 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है. वहीं, 61kWh बैटरी और ज्यादा पावर वाली मोटर वाले मॉडल की कीमत 25 लाख रुपये तक जा सकती है. अगर कंपनी ई-ऑलग्रिप AWD यानी ऑल-व्हील ड्राइव वर्जन लाती है, तो उसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है.
किससे होगा मुकाबला
e-Vitara का सीधा मुकाबला MG ZS EV, टाटा कर्व EV, हुंडई क्रेटा EV और महिंद्रा BE 6 जैसी इलेक्ट्रिक SUVs से होगा. कीमत और फीचर्स के आधार पर यह सेगमेंट की सबसे मजबूत दावेदारों में शामिल हो सकती है.
एक्सटीरियर डिजाइन की खास बातें
e-Vitara को नए हार्टेक्ट-ई प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, जिसे मारुति ने टोयोटा के साथ मिलकर डेवलप किया है. इसका डिजाइन EVX कॉन्सेप्ट जैसा ही रखा गया है. सामने की तरफ पतली LED हेडलाइट्स, Y-शेप्ड DRL और स्टाइलिश बंपर के साथ फॉग लैंप मिलते हैं. साइड से देखने पर SUV का लुक काफी मस्क्यूलर लगता है, जिसमें बॉडी क्लैडिंग और 19-इंच ब्लैक अलॉय व्हील दिए गए हैं. पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेल लाइट और सी-पिलर पर दिया गया डोर हैंडल इसे प्रीमियम लुक देता है. इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ भी मिलेगा.
इंटीरियर और केबिन फीचर्स
इसका इंटीरियर काफी क्लासी डिजाइन किया गया है. कार के अंदर डुअल-टोन ब्लैक और ऑरेंज थीम वाला केबिन मिलेगा. इसमें 2-स्पोक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील और क्रोम फिनिश वाले AC वेंट्स दिए गए हैं. डैशबोर्ड पर फ्लोटिंग स्क्रीन का सेटअप है, जिसमें एक इंफोटेनमेंट सिस्टम और दूसरी डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दी गई है. कंपनी ने अभी फीचर्स की पूरी लिस्ट नहीं बताई है, लेकिन इसमें ऑटोमैटिक AC, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर मिलने की उम्मीद है.
सेफ्टी फीचर्स
e-Vitara में सेफ्टी पर भरपूर ध्यान दिया गया है. इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड, 360 डिग्री कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे आधुनिक सेफ्टी फीचर्स है, जो इसे सेगमेंट की सुरक्षित कारों में शामिल कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- डिजाइन से फीचर्स तक Mahindra XEV 9S में क्या है खास, VIDEO में देखें हर डिटेल
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
4 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
5 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
7 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
10 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
11 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines