✕
  • होम
  • लेटेस्ट न्यूज
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
    • क्रिकेट
    • WWE
    • अन्य खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • Photos
    • ऑटो
    • बिजनेस
    • एंटरटेनमेंट
    • देश
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • गैजेट्स
    • दुनिया
    • Religion
    • Knowledge
    • Science
  • बिजनेस
    • Utility
  • हेल्थ
  • लाइफस्टाइल
    • ट्रैवल एंड टूरिज्म
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल
    • मुंबई
  • ऑटो
  • ज्योतिष
  • More
    • वीडियो
    • ट्रेंडिंग
    • भारत एक सोच
    • Explainer
    • शिक्षा
    • Upcoming Elections
    • FIFA World Cup 2026
  • लेटेस्ट न्यूज
  • FIFA 2026
  • Live TV
  • देश
  • प्रदेश
  • दुनिया
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • Photos
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • गैजेट्स
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • वीडियो
  • Upcoming Elections
  • Assembly Election 2026
TrendingPune Murder CaseBharat TiwariIran Israel WarWeatherPetrol Price

---विज्ञापन---

हिंदी न्यूज़ / ऑटो / 17 जनवरी को Maruti e Vitara होगी लॉन्च! Creta Electric से होगा आमना सामना

17 जनवरी को Maruti e Vitara होगी लॉन्च! Creta Electric से होगा आमना-सामना

ऑटो एक्सपो 2025 में मारुति अपनी नई e Vitara से पर्दा उठाने जा रही है। इसका सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक से होगा। कंपनी इस का टीजर पहले ही दिखा चुकी है।

Edited By: Bani Kalra | Updated: Jan 15, 2025 13:38

---विज्ञापन---

Maruti e Vitara: भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में मारुति सुजुकी अपनी नई e Vitara को लॉन्च करने जा रही है। इसका सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक से माना जा रहा है। कंपनी इसका टीजर पहले  ही दिखा चुकी है। पिछले साल इटली के मिलान शहर में हुए मोटर शो में सुजुकी ने e Vitara को रिवील किया था। मारुति सुजुकी इसके प्रोडक्शन स्पेक वर्जन eVX कॉन्सेप्ट को भारत में हुए ऑटो एक्सपो में पहले ही पेश कर चुकी है। e Vitara की लम्बाई 4-मीटर से कम ही रहेगी।

---विज्ञापन---

बैटरी और रेंज

नई e Vitara में 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी पैक ऑप्शन मिलेंगे। इसका 49 kWh बैटरी पैक 142 bhp और 189 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इसकी रेंज 390km से 400Km के आस-पास हो सकती है। इसके अलावा e Vitara में 61 kWh का बड़ा बैटरी पैक मिलेगा जो 180 bhp और 300 Nm का टॉर्क देगा। सोर्स के मुताबिक बड़े बैटरी पैक के साथ इसकी रेंज 500-560 किलोमीटर तक जा सकती है।

---विज्ञापन---

डिजाइन और स्पेस

मौजूदा ग्रैंड विटारा की तुलना में नई e Vitara  के डिजाइन को थोड़ा अलग रखा जाएगा। इसके फ्रंट और रियर में कुछ बदलाव देखने को नमिल सकते हैं। इसमें 2700 mm का व्हील बेस मिलेगा। e Vitara  को हियरटेक्ट ई-प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। इसके फ्रंट में बेहद शार्प LED  DRLs देखने को मिलते हैं।इतना ही नहीं इसके टॉप-एंड वर्जन में 19-इंच के अलॉय व्हील्स मिलेंगे।

---विज्ञापन---

नई e Vitara का इंटीरियर एडवांस्ड फीचर्स से लैस होगा और इसमें स्पेस भी अच्छा होगा। इलेक्ट्रिक विटारा में ‘ALLGRIP-e’ नाम का इलेक्ट्रिक 4WD सिस्टम भी दिया जाएगा, जो इसे ऑफ-रोड क्षमताएं प्रदान करेगा। इसके अलावा इस मॉडल में नया 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील लगा है। एक ट्विन स्क्रीन ले-आउट है और एक नया ड्राइव सेलेक्टर भी दिया गया है।

---विज्ञापन---

मारुति e Vitara का प्रोडक्शन अगले साल (2025) में भारत में सुजुकी मोटर गुजरात में किया जा सकता है। इस गाड़ी की बिक्री Nexa सेल्स आउटलेट्स के साथ आ सकती है। भारत में इसका मुकाबला टाटा कर्व ईवी और हुंडई क्रेटा ईवी से होगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  5.32 लाख की 7-सीटर कार, बिक गईं 12 लाख यूनिट्स, बाजार पर 90% कब्जा
   


Topics:

Autoe VitaraMaruti e Vitara

---विज्ञापन---

© B.A.G Convergence Pvt. Ltd. 2024 : All Rights Reserved.