Maruti Suzuki इलेक्ट्रिक SUV eVitara को 3 सितंबर 2025 को लॉन्च करने जा रही है। ये पहली मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक कार होगी। इसे गुजरात के Suzuki Motor प्लांट में तैयार किया गया है और इसकी बिक्री Nexa शोरूम से होगी। खास बात यह है कि eVitara सिर्फ इंडिया में ही नहीं, बल्कि जापान, UK और यूरोप जैसे ग्लोबल मार्केट्स में भी एक्सपोर्ट की जाएगी। कंपनी ने इसमें शानदार बैटरी ऑप्शन, लेवल-2 ADAS और फास्ट DC चार्जिंग जैसे एडवांस फीचर्स दिए हैं।
Maruti eVitara का डिजाइन
इस इलेक्ट्रिक SUV में मजबूत SUV-स्टाइल बॉडी क्लैडिंग और Y-शेप्ड LED DRLs दिए गए हैं। इसमें 18-इंच अलॉय व्हील्स और चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक मिलते हैं। इसके अलावा C-पिलर पर रियर डोर हैंडल और फ्रंट लेफ्ट साइड में चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।
ये भी पढ़ें- Tata की SUV का जलवा, सिर्फ 1 साल में 44 हजार यूनिट की बिक्री, लुक्स और स्टाइल का कमाल
Maruti eVitara का इंटीरियर
कैबिन में ब्राउन-ब्लैक डुअल-टोन थीम दी गई है। इसमें प्लेटिंग सेंटर कंसोल, फिक्स्ड ग्लास रूफ और आधुनिक फीचर्स शामिल हैं। SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, 10.25-इंच का डिजिटल क्लस्टर और 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।
साथ ही इसमें वेंटिलेटेड सीटें, पावर ड्राइवर सीट, वायरलेस चार्जिंग, 360° कैमरा, 7 एयरबैग और लेवल-2 ADAS जैसी प्रीमियम सुविधाएं भी मिलेंगी।
Maruti eVitara बैटरी और रेंज
SUV को दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा- 49kWh और 61kWh
- 49kWh बैटरी: एक बार फुल चार्ज करने पर लगभग 400 km की रेंज देगी।
- 61kWh बैटरी: फुल चार्ज होने पर 500 km से ज्यादा की रेंज मिलेगी।
यह SUV DC फास्ट चार्जिंग से सिर्फ 45 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो सकती है। वहीं, अगर इसे घर पर AC चार्जर से चार्ज किया जाए तो बैटरी 4.5 से 9 घंटे में पूरी तरह चार्ज हो जाएगी।
किससे होगा मुकाबला?
भारतीय बाजार में लॉन्च के बाद Maruti Suzuki eVitara का सीधा मुकाबला Hyundai Creta Electric, Tata Curvv EV, MG ZS EV और Mahindra BE 6 से होगा।
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
8 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
9 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
12 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
14 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
15 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines