कर लो तैयारी! Maruti e Vitara अगले महीने होगी लॉन्च, Creta EV से होगा आमना-सामना

Maruti Suzuki e-विटारा को मार्च (March 2025) में लॉन्च किया जा सकता है, लेकिन कंपनी की तरफ से अभी कोई अपडेट नहीं हुआ है। सोर्स के मुताबिक अगले महीने ही इसकी बिक्री शुरू होने की पूरी संभावना है।

E Vitara front

Maruti e Vitara launch: ऑटो एक्सपो 2025 में मारुति सुजुकी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी e Vitara से पर्दा उठाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक e-विटारा की बुकिंग शुरू हो गई है। ग्राहक 25,000 रुपये की टोकन राशि देकर इसे बुक कर सकते हैं। लेकिन बुकिंग सिर्फ डीलरशिप स्तर पर हो रही है। लेकिन इसकी official बुकिंग्स कुछ दिनों में शुरू होने वाली है। खबर यह आ रही है कि e-विटारा को मार्च (March 2025) में लॉन्च किया जा सकता है, लेकिन कंपनी की तरफ से अभी कोई अपडेट नहीं हुआ है। सोर्स के मुताबिक अगले महीने ही इसकी बिक्री शुरू होने की पूरी संभावना है। इसकी कीमत 18 से 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आस-पास हो सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

e Vitara में मिलेंगे 2 बैटरी ऑप्शन

मारुति नई e Vitara को नए प्योर इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, इसमें 49 kWh और  61kWh का बैटरी पैक दिया है जिनकी रेंज 500 किलोमीटर से ज्यादा है।ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से बैटरी पैक का चुन सकते हैं। e Vitara का निर्माण गुजरात प्लांट में किया जाएगा, जहां से जापान और यूरोप में निर्यात होगी और इसे नेक्सा आउटलेट्स के माध्यम से बेचा जाएगा।

विज्ञापन

e Vitara के टॉप फीचर्स

नई e-विटारा में सेफ्टी के लिए 7 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरे और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। ग्राहक इसे नेक्सा ब्लू, ग्रे, सिल्वर, व्हाइट, रेड और ब्लैक सिंगल-टोन के साथ ब्लूश ब्लैक छत के साथ स्प्लेंडिड सिल्वर, ऑपुलेंट रेड, आर्कटिक व्हाइट और लैंड ब्रीज ग्रीन ड्यूल-टोन कलर्स ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इस गाड़ी में R18 एयरोडायनामिक अलॉय व्हील, एक पॉलीहेड्रल मस्कुलर स्टांस और एक गढ़ा हुआ 3D बोनट के साथ आकर्षक फ्रंट फेसिया मिलता है।

डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 4,275mm, चौड़ाई 1,800mm, ऊंचाई 1,635mm, व्हीलबेस 2,700mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 180mm है। इसके अलावा सामने एक्टिव एयर वेंट और फिक्स पैनोरमिक सनरूफ है, जिसे खोला नहीं जा सकता है। इसके फ्रंट में 3-पॉइंट मैट्रिक्स LED DRL और रियर लैंप मिलता है। इसमें दी गई ड्राइवर सीट को 10 तरीके से एडजस्ट किया जा सकता है।

विज्ञापन

Hyundai Creta EV से होगा आमना-सामना

नई e-विटारा का सीधा ह्युन्दी क्रेटा इलेक्ट्रिक से होगा, जिसकी कीमत 17.99 लाख रुपये से शुरू होती है। नई Creta Electric को दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ पेश गया है। इसमें एक 51.4kWh का बैटरी पैक होगा जो सिंगल चार्ज पर 472km की रेंज देगा। जबकि 42kWh का  बैटरी पैक  सिंगल चार्ज पर 390km की रेंज ऑफर करेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ