Maruti Suzuki e Vitara: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी e Vitara को लॉन्च करने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आगे महीने (मार्च 29) नई इलेक्ट्रिक विटारा की कीमत से पर्दा उठेगा। इस साल ऑटो एक्सपो 2025 में मारुति ने e vitara को पेश किया था, जिसे खूब पसदं भी किया गया। मार्च महीने में कई अन्य कारें भी लॉन्च होने जा रही हैं। अगर आप भी इस गाड़ी को खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम इलेक्ट्रिक विटारा के फीचर्स के बारे मे….
Maruti Suzuki e Vitara
भारत में अगले महीने e Vitara को लॉन्च किया जा सकता है। इसकी अनुमानित कीम 17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है। हालांकि मारुति ने इसके आधिकारिक लॉन्च तारीख का एलान नहीं किया है, लेकिन इसे मार्च महीने के बीच में लॉन्च किए जाने की संभावना है। कुछ डीलरशिप तो इसकी बुकिंग पहले से ही लेना शुरू कर चुके हैं। ग्राहक 25,000 रुपये की टोकन राशि देकर इसे बुक कर सकते हैं। लेकिन बुकिंग सिर्फ डीलरशिप स्तर पर हो रही है, कंपनी की तरफ से अभी कोई अपडेट नहीं हुआ है।
बैटरी और रेंज
e Vitara में दो बैटरी पैक ऑप्शन (49 kWh और 61 kWh) के साथ आने वाली है, जो 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देने का दावा करती है। आपको बता दें कि e Vitara का निर्माण गुजरात प्लांट में किया जाएगा, जहां से जापान और यूरोप में निर्यात होगी और इसे नेक्सा आउटलेट्स के माध्यम से बेचा जाएगा।
सेफ्टी फीचर्स
मारुति e Vitara को नए प्योर इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें 7 एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, 360-डिग्री कैमरे और लेवल–2 ADAS जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। इस गाड़ी की लंबाई 4,275mm, चौड़ाई 1,800mm, ऊंचाई 1,635mm, व्हीलबेस 2,700mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 180mm है। माना इसकी एक्स–शोरूम कीमत 18 से 20 लाख रुपये के आस–पास हो सकती है।
यह भी पढ़ें: TVS Raider 125 पर भारी पड़ेगी नई Bajaj Pulsar NS125? जानें कौन सी बाइक है बेस्ट
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
6 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
7 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
9 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
12 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
13 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines