Maruti Suzuki e-Vitara: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के हंसलपुर प्लांट में जब ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए नए रास्ते खोले थे, तब से ही मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा SUV का इंतजार देश में हो रहा है। यह वही कार है जिसे कंपनी गुजरात में बनाएगी, लेकिन इसकी पहली झलक भारत नहीं बल्कि जापान की सड़कों पर देखने को मिलेगी।
भारत में लॉन्च टली
मारुति सुजुकी ने पहले इस कार को 3 सितंबर 2025 को लॉन्च करने का ऐलान किया था। लेकिन अब तक भारत में इसकी लॉन्चिंग तय नहीं हुई है। कंपनी ने साफ कर दिया है कि सबसे पहले यह कार 16 जनवरी 2026 को जापान में लॉन्च होगी।
दमदार रेंज और पावर
ई-विटारा को कंपनी ने खास HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है। यह सिंगल चार्ज पर लगभग 500 किलोमीटर तक की रेंज देगी। इतना ही नहीं, मारुति इस पर 10 साल की वारंटी भी देने जा रही है, जो ग्राहकों को भरोसे का अहसास कराएगी।
फीचर्स से होगी भरपूर
इस SUV में लग्जरी और टेक्नोलॉजी दोनों का मेल होगा। इसमें मिलेंगे-
- LED हेडलाइट्स और टेल-लाइट्स
- 18 इंच व्हील्स और पैनोरमिक सनरूफ
- मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और वायरलेस चार्जर
- 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto
- हरमन का प्रीमियम ऑडियो सिस्टम
- वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और 10-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट
ये भी पढ़ें- भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करेगी Honda! क्या अलग और होगा खास?
सेफ्टी में भी आगे
मारुति ने ई-विटारा को लेवल-2 ADAS तकनीक से लैस किया है। इसमें लेन कीप असिस्ट, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, 7 एयरबैग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, 360 डिग्री कैमरा, पार्किंग सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसी सुविधाएँ मिलेंगी। साथ ही AVAS सिस्टम भी दिया जाएगा ताकि पैदल यात्री भी सुरक्षित रहें।
कलर ऑप्शन की भरमार
कंपनी इस SUV को 10 अलग-अलग कलर ऑप्शन में उतारेगी। इसमें 6 मोनो-टोन और 4 डुअल-टोन वेरिएंट शामिल होंगे। खास बात यह है कि डुअल-टोन में रूफ और पिलर्स को अलग कॉन्ट्रास्ट शेड में दिया जाएगा, जो इसे और आकर्षक बनाएगा।
संभावित कीमतें
ई-विटारा की शुरुआती कीमत करीब 18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।
- Sigma (49kWh) – 18 लाख
- Delta (49kWh) – 19.50 लाख
- Zeta (49kWh) – 21 लाख
- Zeta (61kWh) – 22.50 लाख
- Alpha (61kWh) – 24 लाख
भारत को इंतजार, लेकिन उम्मीदें बड़ी
भले ही भारत में इसकी लॉन्चिंग डेट अभी तय नहीं हुई है, लेकिन पीएम मोदी के गुजरात प्लांट से बनने वाली यह कार भारतीय EV बाजार के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है। उम्मीद है कि जापान में लॉन्च के बाद बहुत जल्द यह भारतीय सड़कों पर भी दौड़ती दिखाई देगी।
ये भी पढ़ें- iPhone 17 Pro Max की कीमत में खरीद सकते हैं ये बाइक्स!
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines