हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

34km की माइलेज, 5 स्टार रेटिंग, Maruti की इस कार को हर दिन मिल रही है 1000 बुकिंग

नई Maruti Suzuki Dzire को हर दिन 1000 बुकिंग मिल रही है। इस कार की कीमत 6.79 लाख रुपये से शुरू होती है। भारत में इस कार का सीधा मुकाबला होंडा अमेज से होगा।

विज्ञापन

Maruti Suzuki Dzire bookings: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी  मारुति सुजुकी ने हाल ही में अपनी नई कॉम्पैक्ट सेडान कार डिजायर को लॉन्च किया है। कार की कीमत 6.79 लाख रुपये से शुरू होती है।नई डिजायर में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है और इसमें CNG का भी ऑप्शन मिलता है। नई डिजायर को रोजाना 1000 बुकिंग मिल रही हैं। सबसे ज्यादा डिमांड इस कार के ZXi और ZXi+ वेरिएंट की है। ये दोनों ही टॉप मॉडल हैं। 50% बुकिंग इन दोनों वेरिएंट की है। 4 नवम्बर को नई डिजायर की बुकिंग शुरू हुई थी और अब तक इसे 30 हजार से ज्यादा बुकिंग्स मिल चुकी है। कंपनी ने अब तक 5000 कारों की डिलीवरी कर चुकी है। आइये जानते हैं इस कार के फीचर्स से लेकर इंजन तक के बारे में…

कीमत और वेरिएंट

  • Dzire LXi: 6.79 लाख रुपये
  • Dzire VXi: 7.79 लाख रुपये
  • Dzire ZXi: 8.89 लाख रुपये
  • Dzire ZXi+9.96 लाख रुपये
  • Dzire AGS VXi: 8.24 लाख रुपये
  • Dzire AGS VXi: 934 लाख रुपये
  • Dzire AGS ZXi+:10.14लाख रुपये
  • Dzire CNG VXi: 8.74 लाख रुपये
  • Dzire CNG ZXi: 9.84 लाख रुपये

इंजन और माइलेज

नई मारुति डिजायर में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 82 PS की पावर और 112 Nm का  टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। इसमें CNG का भी ऑप्शन ग्राहकों के लिए रखा गया है।

  • Dzire 1.2-लीटर पेट्रोल, 5 MT: 24.79 kmpl
  • Dzire 1.2-लीटर पेट्रोल, 5 AMT: 25.71 kmpl
  • Dzire 1.2-लीटर पेट्रोल+CNG, 5 MT: 33.73 km/kg

यह भी पढ़ें: शख्स ने महिंद्रा की कार को कहा ‘अजूबा’ आनंद महिंद्रा ने दिया करारा जवाब

सेफ्टी में मिली 5 स्टार रेटिंग

नई डिजायर, मारुति की पहली कार है जिसे ग्लोबल NCAP Crash Test में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।  नई Dzire को अलग-अलग एंगल में Crash Test किया गया। सेफ्टी फीचर्स की बात करें इस कार में 6 एयरबैग्स, EBD के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, 3 पॉइंट सीट बेल्ट, सुजुकी हार्टेक्ट बॉडी, ईएसपी, हिल होल्ड असिस्ट और रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

डिजाइन और स्पेस

नई डिजायर में अब नया डिजाइन देखने को मिलता है। फ्रंट, साइड और रियर से यह कार पूरी तरह से बदल गई है। वहीं इसके इंटीरियर को भी काफी हद तक बदल दिया गया है। कार में स्पेस अच्छा मिल जाता है। 5 लोगों के बैठने की इसमें जगह मिलती है। Dzire का सीधा मुकाबला जल्द लॉन्च होने वाली होंडा अमेज से होगा, जिसे 4 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Hyundai Creta EV: लॉन्च से पहले देख पाएंगे क्रेटा इलेक्ट्रिक, अगले महीने यहां होगी शोकेस

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें