Best Selling Sedan Cars: भारत में 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट जारी हो चुकी है। इस लिस्ट में मारुति सुजुकी से लेकर टोयोटा की कारें मौजूद है। मारुति सूजुकी डिजाइन की पिछले महीने 16,996 यूनिट्स की बिक्री हुई और यह कार देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान कार बन गई है। पिछले महीने इसका मार्केट शेयर 58.45% रहा है। यानी इस कार ने आधे से ज्यादा बाजार कैप्चर किया है। 4224 यूनिट्स की बिक्री के साथ हुंडई ऑरा दूसरे नंबर पर और 2019 यूनिट्स की बिक्री के साथ होंडा अमेज तीसरे नंबर पर अपनी जगह बनाने में सफल रही है। यहां हम आपको 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान कारों के साथ मारुति डिजायर के टॉप फीचर्स भी बता रहे हैं…
10 सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान कारें
- Maruti Dzire: 16,996 यूनिट्स बिकी
- Hyundai Aura: 4224 यूनिट्स बिकी
- Honda Amaze: 2019 यूनिट्स बिकी
- VW Virtus: 1605 यूनिट्स बिकी
- Tata Tigor/EV: 1296 यूनिट्स बिकी
- Skoda Slavia: 1048 यूनिट्स बिकी
- Hyundai Verna: 1005 यूनिट्स बिकी
- Honda City: 406 यूनिट्स बिकी
- Maruti Ciaz: 321 यूनिट्स बिकी
- Toyota Camry: 208 यूनिट्स बिकी
इंजन और पावर
मारुति डिजायर को सेफ्टी में 5 स्टार रेटिंग मिल चुकी है। डिजायर की एक्स-शोरूम कीमत 6.84 लाख रुपये से शुरू होती है। इस कार में स्पेस काफी अच्छा मिल जाता है और 5 लोगों के लिए इसमें बैठने की जगह मिल जाती है। सेफ्टी के लिए इस कार के सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग्स दिए गये हैं। इसके अलावा इसमें 3 पॉइंट सीट बेल्ट, हिल होल्ड कंट्रोल, ESC, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD जैसे फीचर्स लगे हैं।
मारुति डिजायर में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 82 PS की पावर और 112 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 5-मैनुअल और 5-ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। वहीं, इसके CNG पावरट्रेन के साथ वैकल्पिक हाइब्रिड पेट्रोल केवल 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा। पेट्रोल मोड पर इसकी माइलेज 24.79 kmpl और CNG मोड पर 34km/kg की माइलेज मिलती है।
डिजायर का सीधा मुकाबला होंडा अमेज से है। अमेज में 1.2 लीटर का इंजन मिलता है जो 90 PS की पावर और 110 Nm का टॉर्क मिलेगा। इसमें मैन्युअल और CVT ट्रांसमिशन की सुविधा मिलेगी। मैनुअल ट्रांसमिशन से 18.65 किलोमीटर और सीवीटी से इसे 19.46 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज मिलेगी। सेफ्टी के लिए इस कार में 6 एयरबैग्स, 3 पॉइंट सीट बेल्ट, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, रियर पार्किंग सेंसर, ब्रेक असिस्ट, ब्रेक ओवरराइड सिस्टम.ट्रैक्शन कण्ट्रोल और व्हीकल स्टेबिलिटी अस्सिट जैसे फीचर्स मिलते हैं। कार की कीमत 8 लाख रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: 24 वेरिएंट में आई नई Kia Carens Clavis की कीमत 11.50 लाख से शुरू, डिजाइन ने किया निराश
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
4 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
8 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
10 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
12 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines