Maruti Suzuki Dzire 5 seater cng car under 8 lakh: सेडान सेगमेंट में लोग सीएनजी कार ज्यादा पसंद करते हैं। यह सेगमेंट मिडिल क्लास की पहली पसंद बना हुआ है। इस सेगमेंट में 10 लाख से कम कीमत में Maruti की एक स्मार्ट कार है Dzire.
कंपनी के अनुसार अप्रैल 2024 में इस कार की कुल 15,825 यूनिट्स की सेल की गई है। यानी औसतन रोजाना 527 लोग इस कार को खरीद रहे हैं। बता दें मार्च में इस कार की 15,894 यूनिट्स की सेल हुई थी जबकि उससे पहले फरवरी में 15,837 गाड़ियों की बिक्री हुई है।
कार में सीएनजी इंजन भी अवेलेबल है
Dzire में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, यह कार सीएनजी ऑप्शन में भी अवेलेबल है। कंपनी का दावा है कि यह कार सीएनजी पर 31.12 km/kg तक की माइलेज देती है। इसका पेट्रोल इंजन 22.41 kmpl की माइलेज देता है। यह 90 PS की पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें LED हेडलाइट और बड़ी टेललाइट मिलती है।
कार में 5 स्पीड गियरबॉक्स
Maruti Dzire शुरुआती कीमत 8.01 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार का टॉप मॉडल 11.37 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। कार में 7 इंच का स्मार्ट टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम आता है, यह कार 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। मारुति सुजुकी अपनी इस कार में मैनुअल और ऑटोमेटिक दो ट्रांसमिशन ऑफर कर रहा है। कार में 378 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है।
Maruti Dzire में ये फीचर्स
- कार में सेफ्टी के लिए रियर पार्किंग सेंसर और हिल होल्ड असिस्ट दिया गया है।
- कार में ऑटो एसी और पावर विंडो मिलते हैं।
- इसमें रियर सीट पर एसी वेंट और चार ट्रिम LXi, VXi, ZXi और ZXi+ आते हैं।
- कार में आर्मरेस्ट और छह मोनोटोन कलर ऑप्शन हैं
- इसमें छह एयरबैग और इलेक्ट्रोनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल का फीचर मिलता है।
ये भी पढ़ें: Maruti और Hyundai की 9 लाख से कम कीमत वाली यह कारें है बेस्ट, 30 की माइलेज और शानदार फीचर्स
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
17 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
18 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
22 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
23 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
23 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines