हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मारुति सुजुकी की कारों पर 89000 का डिस्काउंट, ऑफर कुछ ही समय के लिए

मारुति इस महीने अपनी कारों पर काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। यह डिस्काउंट मारुति एरिना पर मिलने वाली कारों पर दिया जा रहा है। इस डिस्काउंट में कैशबैक, एक्सचेंज और अन्य ऑफर्स शामिल हैं।

विज्ञापन

Maruti Suzuki discounts August 2025: अगर आप इस महीने मारुति सुजुकी की नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आप काफीबचत कर सकते हैं। ऑटो कार की रिपोर्ट के मुताबिक मारुति इस महीने अपनी कारों पर काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। यह डिस्काउंट मारुति एरिना पर मिलने वाली कारों पर दिया जा रहा है। इस डिस्काउंट में कैशबैक, एक्सचेंज और अन्य ऑफर्स शामिल हैं। आइये जानते हैं किस कार पर होगी आपकी कितनी बचत?

Maruti Swift:78,500 रुपये का डिस्काउंट

मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार पर इस महीने आप 78,500 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। यह डिस्काउंट स्विफ्ट के ZXi पेट्रोल, MT, AMT और CNG मॉडल पर दिया जा रहा है। जबकि स्विफ्ट VXi वेरिएंट पर 77,500 रुपते तक की बचत की जा सकती है। स्विफ्ट की एक्स-शोरूम कीमत 6.49 लाख रुपये से 9.49 लाख रुपये तक जाती है। इस करमें 1200cc का पेट्रोल इंजन लगा है।  

विज्ञापन

Maruti Brezza: 55,400 रुपये का डिस्काउंट

मारुति ब्रेजा खरीदने पर इस महीने आप पूरे 55,400 रुपये का डिस्काउंट तक की बचत कर सकते हैं। यह डिस्काउंट ब्रेजा  के LXi औ रVXi ट्रिम पर दिया जा रहा है। ब्रेजा को आप CNG में भी खरीद सकते हैं। ब्रेजा की कीमत 8.69 लाख रुपये से लेकर 13.98 लाख रुपये तक जाती है। 

विज्ञापन

Maruti Wagon R: 89,000 का डिस्काउंट

मारुति सुजुकी वैगन-आर पर इस महीने 89,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस डिस्काउंट में एक्सचेंज बोनस और कैश डिस्काउंट शामिल है। वैगन-आर की कीमत 5.79 लाख रुपये से 7.49 लाख रुपये तक जाती है। Wagon R को आप CNG में भी खरीद हैं।

विज्ञापन

Maruti Dzire: 35,000 रुपये का डिस्काउंट

मारुति डिजायर के पेट्रोल मॉडल पर 35,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस डिस्काउंट के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए मारुति सुजुकी डीलशिप से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा Alto K10 पर 73,000 रुपये किका डिस्काउंट का फायदा उठा सकते है। वहीं सेलेरियो पर 68,100 रुपये तक की बचत की जा सकती है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 8.30 लाख में आया Nissan Magnite का ये खास एडिशन, 55 से ज्यादा मिलेंगे सेफ्टी फीचर्स

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola