Maruti Suzuki Discount Offer March 2024: इन दिनों भारत की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर में से एक मारुति सुजुकी देश में अपनी कई गाड़ियों पर भारी डिस्काउंट दे रही है। ये डिस्काउंट ऑफर सिर्फ मार्च 2024 के लिए ही है। मारुति सुजुकी उन मॉडल्स पर छूट दे रहा है जो भारत में सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं। इसमें मारुति सुजुकी ऑल्टो K10, मारुति सुजुकी एस-प्रेसो, मारुति सुजुकी सेलेरियो, मारुति सुजुकी वैगनआर और मारुति सुजुकी स्विफ्ट जैसी गाड़ियां शामिल हैं।
Maruti Suzuki WagonR
मारुति सुजुकी वैगनआर भारत में काफी ज्यादा पॉपुलर गाड़ी है और इस वक्त कंपनी इसके एएमटी मॉडल पर 61,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है, जबकि वैगन आर के मैनुअल वेरिएंट पर 56,000 रुपये और सीएनजी वेरिएंट पर 36,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
ये भी पढ़ें : 40 हजार रुपये में भी मिल सकता है Apple IPhone 15, जान लें पूरा कैलकुलेशन
Maruti Suzuki S-Presso
मारुति सुजुकी एस-प्रेसो एक हैचबैक मॉडल है जो इस महीने भारी डिस्काउंट के साथ खरीदने के लिए उपलब्ध है। एस-प्रेसो के एएमटी वेरिएंट पर इस महीने काफी ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है क्योंकि कंपनी इस गाड़ी पर भी 61,000 रुपये तक की छूट दे रही है। एस-प्रेसो के मैनुअल वेरिएंट पर 56,000 रुपये और सीएनजी वेरिएंट पर 39,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
Maruti Suzuki Alto K10
वहीं इस लिस्ट में शामिल मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 पर इस महीने सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है, एएमटी गियरबॉक्स ऑप्शन वाले वेरिएंट पर कंपनी 62,000 रुपये तक की छूट दे रही है, जबकि मैनुअल ट्रांसमिशन वाले मॉडल पर 57,000 रुपये तक का ऑफ मिल रहा है। वहीं ऑल्टो K10 के CNG वैरिएंट, जो केवल मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आते हैं उन पर कंपनी 40,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है।
Maruti Suzuki Celerio
मारुति इसके साथ ही सुजुकी सेलेरियो हैचबैक के एएमटी वेरिएंट पर भी 61,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। सेलेरियो के मैनुअल वेरिएंट पर कंपनी 56,000 रुपये का ऑफ दे रही है जबकि सीएनजी वेरिएंट को आप 39,000 रुपये तक डिस्काउंट के साथ अपना बना सकते हैं।
Maruti Suzuki Swift
मारुति सुजुकी स्विफ्ट देश में एक और पॉपुलर हैचबैक गाड़ी है। इस कार पर भी कंपनी 42,000 रुपये तक की छूट दे रही है। यह डिस्काउंट कार के एएमटी वेरिएंट पर उपलब्ध है। स्विफ्ट के मैनुअल वेरिएंट पर 37,000 रुपये और सीएनजी वेरिएंट पर 22,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
19 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines