मारुति की कारों पर बंपर डिस्काउंट, यहां देखें पूरी लिस्ट किस कार पर कितनी बचत?

maruti cars, cars under 10 lakhs, auto news, discount

maruti cars

Maruti Suzuki: मारुति सुजुकी इंडिया अपनी कारों पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। कंपनी अपनी धाकड़ हैचबैक कार इग्निस पर इस महीने कुल करीब 69 हजार रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। पहली बार है जब कंपनी ने स्क्रैप बोनस भी दिया है। इस डिस्काउंट ऑफर में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बोनस शामिल है।

विज्ञापन

नई कार फ्रोंक्स समेत इन कारों पर डिस्काउंट नहीं

जानकारी के अनुसार मारुति सुजुकी की नेक्सा डीलरशिप पर हाल ही में लॉन्च हुई नई कार फ्रोंक्स, XL6 और ग्रैंड विटारा को छोड़कर कई कारों पर डिस्काउंट मिल रहा है। यह डिस्काउंट ऑफर 31 जुलाई 2023 तक ही लागू है। डिस्काउंट ऑफर की अधिक जानकारी के लिए आपको नजदीक डीलरशिप पर जाना होगा।

विज्ञापन
Maruti Suzuki Ignis price,  cars under 6 lakhs, petrol cars

फाइल फोटो

इग्निस पर 69 हजार रुपए का डिस्काउंट

कंपनी मारुति इग्निस पर इस महीने कुल 69 हजार रुपए का डिस्काउंट दे रही है। इसमें 35 हजार रुपए कैश डिस्काउंट, 25 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस, 5000 रुपए का स्क्रैप बोनस और 4000 रुपए का कॉर्पोरेट ऑफर किया जा रहा है।

विज्ञापन

सेडान पर भी मिल रहा कैश डिस्काउंट

मारुति की सबसे लग्जरी सेडान सियाज पर इस महीने 33 हजार रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी इस पर 25 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस, 5000 रुपए का स्क्रैप बोनस और 3000 रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

maruti baleno price, maruti baleno mileage, auto news, cars under 7 lakhs

फाइल फोटो

विज्ञापन

बलेना के हर वैरिएंट पर डिस्काउंट 

मारुति अपनी सबसे अधिक बिकने वाली हैचबैक कार मारुति बलेनो के जेटा और अल्फा पेट्रोल वैरिएंट पर 10 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस और 5000 रुपए का स्क्रैप बोनस दी रही है।
वहीं, बलेनो के सिग्मा और डेल्टा पेट्रोल वैरिएंट पर 20 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस और 5000 रुपए का स्क्रैप बोनस मिल रहा है। बलेनो के CNG वैरिएंट पर 10 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस और 5000 रुपए का स्क्रैप बोनस मिल रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ