Maruti Alto S-Presso Decline: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इन दिनों अपनी कारों की बिक्री को लेकर परेशान है। हर महीने Alto और S-Presso की बिक्री लगातार गिर रही है। लेकिन पहले ऐसा नहीं था….कुछ साल पहले मारुति सुजुकी भारत में सबसे ज्यादा एंट्री लेकर कारों की बिक्री करती थी, लेकिन अब इनकी बिक्री में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है, क्योंकि उस समय इन कारो की कीमत आम ग्राहक की पहुंच में भी थी लेकिन अब इनके दाम बढ़ चुके हैं। ये आम ग्राहकों की पहुंच से ये कारें दूरी हो चली हैं।
Maruti Alto और S-Presso की सेल में बड़ी गिरावट
एक समय ऐसा भी था जब मारुति सुजुकी अकेले Alto की ही 20-25 हजार यूनिट्स की बिक्री एक महीने में कर देती थी लेकिन अब ऐसा नहीं रहा… अब कंपनी Alto K10 और S-Presso दोनों की 10,687 यूनिट्स की (Oct 2024) की बिक्री कर पाई है। वहीं इस साल सितम्बर में भी कंपनी इन दोनों कारों की सिर्फ 10,368 यूनिट्स की बिक्री थी, इसके अलावा इसी साल अगस्त महीने में भी कंपनी ने 10,648 यूनिट्स की बिक्री की थी।
Maruti Alto k10 के फीचर्स
Alto k10 की कीमत 3.99 लाख रुपये से शुरू होती है। इस कार में 4 लोग ठीक से बैठ सकते हैं। इंजन की बात करें तो कार में 1.0L का पेट्रोल इंजन लगा है। यह CNG में भी उपलब्ध है। CNG मोड में यह कार 33.85 km की माइलेज ऑफर करती है। इस कार की हैंडलिंग और राइड क्वालिटी ठीक-ठाक है। सेफ्टी के लिए कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और एयरबैग्स मिलते हैं। Alto छोटी फैमिली के लिए यह एक अच्छी कार है, लेकिन सेफ्टी के मामले में यह परफेक्ट कार साबित हो सकती है।
Maruti S-Presso
इस कार की कीमत 4.26 लाख रुपये से शुरू होती है। परफॉरमेंस के लिए कार में 1.0L का पेट्रोल इंजन लगा है। Maruti S-Presso में 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन की सुविधा मिलती है। सिटी ड्राइव के लिए यह अच्छी कार है हाईवे पर यह आपको थका देती है। कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और एयरबैग्स की सुविधा मिलती है। इसमें ड्यूल एयरबैग्स भी मिलते हैं। ये कार पेट्रोल और CNG में उपलब्ध है। पेट्रोल मोड पर यह कार 25 किलोमीटर की माइलेज ऑफर करती है। CNG पर 33km की माइलेज देती है। इस कार का डिजाइन इसे माइक्रो एसयूवी बनाता है।
Maruti Alto k10 और Maruti S-Presso को खरीदना चाहिए ?
देखिये, ये दोनों कारें जब किफायती हुआ करती थी तब ये वैल्यू फॉर लिस्ट में थी, लेकिन अब नहीं हैं। अब जिस कीमत में ये आती हैं उस प्राइस सेगमेंट में थोड़ा बजट और बढ़ाकर पर काफी अच्छी कारें चुन सकते हैं। लेकिन फिर भी ये दोनों कारें सेफ्टी के मामले में कमजोर हैं।
यह भी पढ़ें: Maruti Jimny पर 2.30 लाख तो Thar पर 1.25 लाख का डिस्काउंट, Toyota ने भी दिया महा ऑफर
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
6 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines