Maruti CNG Cars Discount: जून के इस महीने में अगर आप एक नई CNG कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए यह एक अच्छा मौका साबित हो सकता हैं। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपने ग्राहकों के लिए समर डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है। जिस तरह देश में पेट्रोल की कीमतें बढ़ रही है उसे देखते हुए CNG कारें काफी किफायती साबित होती हैं। यहां हम आपको मारुति सुजुकी की उन चार CNG कारों के बारे में बता रहे हैं जिन पर 50 हजार रुपए से ज्यादा का डिस्काउंट पा सकते हैं।
Maruti Alto K10
- डिस्काउंट: 47,500 रुपए
- कीमत: 5.96 लाख रुपए
Maruti Alto K10 पर इस महीने 47,500 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। इस कार में 1.0 लीटर के पेट्रोल इंजन लगा है जो 56.69 PS की पावर और 82.1 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि यह कार 33.85km/kg की माइलेज देगी। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। फीचर्स की बात करें तो इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 4 स्पीकर, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), रियर पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Maruti S-Presso
- डिस्काउंट: 51,500 रुपए
- कीमत: 5.91 लाख से शुरू
मारुति अपनी एस-प्रेसो कार पर इस महीने पूरे 51,500 रुपए का डिस्काउंट दे रही है। S-Presso में 1.0 लीटर का K-Series इंजन दिया है जो 41.7 kW की पावर और 8 9Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये इंजन 5 स्पीड मैनुअल और AGS गियरबॉक्स के साथ आता है। CNG मोड पर यह कार 32.73km/kg की माइलेज ऑफर करती है। इस कार में एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। सेफ्टी के लिए कार में एयरबैग से लेकर एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके सीएनजी वेरिएंट की कीमत 5.91 लाख रूप से शुरू होती है। सिटी और हाईवे पर ये कार जमकर चलती है।
Maruti WagonR
- डिस्काउंट:53,500 रुपए
- कीमत:6.44 लाख रुपए
इस महीने मारुति सुजुकी अपनी वैगन-आर कार पर 53,500 रुपए का डिस्काउंट दे रही है। इंजन की बात करें तो इसमें 1.0L और 1.2L के पेट्रोल इंजन मिलते हैं। इसके अलावा वैगन-आर CNG में भी आपको मिलती है। यह कार 34.04 km/kg की माइलेज देती है। इसमें ऑटोमैटिक और मैनुअल दो ट्रांसमिशन मिलते हैं। दोनों ही इंजन परफॉरमेंस के मामले में काफी जबरदस्त हैं । ये हर कंडीशन में बेहतर प्रदर्शन करते हैं। फैमिली क्लास को Wagon-R इसलिए पसंद आती है, क्योंकि इसमें अब स्पेस काफी बढ़िया मिल जाता है। सामान रखने के लिए भी जगह की कोई दिक्कत नहीं है।
Maruti Celerio
- डिस्काउंट: 52,000 रुपए
- कीमत: 6.36 लाख रुपये से शुरू
मारुति सुजुकी Celerio अपने डिजाइन की वजह से चर्चा में रहती है। इस महीने इस कार पर 52,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस कार में K-Series का 1.0L का पेट्रोल इंजन लगा है। इसमें पेट्रोल और CNG का ऑप्शन मिलता है। इसके अलावा इस कार में 5 स्पीड मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। पेट्रोल मोड पर यह कार 26.68kmpl की अधिकतम माइलेज ऑफर करती है जबकि CNG मोड पर यह 34.43 km/kg की माइलेज देती है। इस कार की कीमत 6.73लाख रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: गेम चेंजर साबित हो सकती है बजाज की नई CNG बाइक! अगले महीने होगी लॉन्च
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
6 hrs ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
9 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
2 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines