Maruti Suzuki Ciaz: बाजार में सेडान कार को लग्जरी का सिम्बल माना जाता है। इंडियन ऐसी फैमिली सेडान कार चाहते हैं जिसकी कीमत कम हो और वह ज्यादा से ज्यादा माइलेज देती हों। इसी सेगमेंट में मारुति की एक शानदार कार है Ciaz.
कार में 510 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है
इस जबरदस्त कार में 510 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। इतना ही नहीं लग्जरी और सभी एडवांस फीचर्स होते हुए भी यह कार शुरुआती कीमत 9.30 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। यह फुल साइज सेडान कार है, लेकिन इसे ऐसे डिजाइन किया गया है जिससे संकरी जगहों में इसे आसानी से चलाया जा सके।
फाइल फोटो
धांसू कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन का विकल्प
Maruti Ciaz में दमदार 1462 cc का इंजन मिलता है। इस धांसू कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन दिया गया है। इस धाकड़ सेडान कार में 20 kmpl की हाई माइलेज मिलती है। इस हाई क्लास कार में 103.25 Bhp की पावर मिलती है।
ये भी पढ़ेंः नया Mahindra Scorpio N Pickup ट्रक देखा क्या?, 15 अगस्त को होगी ग्रांड लॉन्चिंग, जानें डिटेल
चार ट्रिम में मिलती है यह कार
फिलहाल यह कार बाजार में चार ट्रिम Sigma, Delta, Zeta और Alpha बाजार में उपलब्ध है। Maruti Ciaz का टॉप मॉडल बाजार में 12.29 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत में मिलता है। इसमें अट्रैक्टिव अलॉय व्हील और डिस्क ब्रेक मिलते हैं।
Maruti Ciaz में सात मोनोटॉन कलर और तीन डुअल टॉन कलर
कार में यात्री सुरक्षा के लिए डुअल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, आईएसओफिक्स चाइल्ड-सीट एंकरेज, रियर पार्किंग सेंसर है। Maruti Ciaz में सात मोनोटॉन कलर और तीन डुअल टॉन कलर मिलता है। Maruti Suzuki Ciaz में ऑटोमैटिक एलईडी हेडलाइट्स, एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।
Skoda Slavia और Volkswagen Virtus से है मुकाबला
इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट के साथ पैसिव कीलेस एंट्री और क्रूज कंट्रोल मिलता है। बाजार में यह कार Skoda Slavia और Volkswagen Virtus को टक्कर देती है। इसमें डुअल फ्रंट एयरबैगऔर इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Slavia सड़क पर 18 Kmpl की माइलेज देती है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines