Maruti Ciaz sales Down: कुछ साल पहले देश में सेडान कारों का जलवा था लेकिन जब से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की एंट्री हुई है तब से सेडान कार सेगमेंट की बिक्री पर काफी बुरा असर पड़ा है। इस समय में होंडा सिटी, हुंडई वरना और मारुति सुजुकी सियाज जैसे कारें अब एक एक ग्राहक के लिए तरस रही है। बात करें मारुति सियाज के बारे में तो इस कार ने आते ही वरना और सिटी को कांटे की टक्कर दी थी। इसे खरीदने वालों की लंबी लाइन लगा करती थी। लेकिन अब समय ऐसा आ गया है कि 1000 कारें भी नहीं बिक पा रही हैं।
बुरी तरह गिर रही है Ciaz की बिक्री
पिछले महीने (May 2024) Maruti Ciaz की कुल 730 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि बीते साल मई महीने में कंपनी ने 992 यूनिट्स की बिक्री की थी। अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ग्राहक अब सेडान कार सेगमेंट में दूर हो रहे हैं। एक्सपर्ट मानते हैं कि इस समय देश में कॉम्पैक्ट एसयूवी की डिमांड लगातार बढ़ रही है। ड्राइविंग अनुभव SUVs में ज्यादा मिलता है। कीमत में भी बहुत ज्यादा अंतर नहीं आता।
कीमत और इंजन
Maruti Ciaz की कीमत 10 लाख रुपये से शुरू होती है। इंजन की बात करें तो मारुति सियाज़ में 1.5-लीटर का इंजन है जो 104.6 PS की पावर और 138Nm का टॉर्क जनरेट करता है। माइलेज की बात करें तो Ciaz डुअल-टोन वेरिएंट 20.65 kmpl (MT) और 20.04 kmpl (AT) की माइलेज देती है। कार की लंबाई 4,490 mm, चौड़ाई 1,730mm और ऊंचाई 1,480 mm है। जबकि इसका व्हीलबेस 2,650mm है।
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम(ESP) और हिल होल्ड असिस्ट स्टैंडर्ड, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज और रियर पार्किंग सेंसर भी मिलता है। जिस कीमत में Ciaz आती है उस कीमत में आपको एक शानदार एसयूवी मिल जाएगी।
यह भी पढ़ें: जून शुरू होते ही हुंडई ने दे डाला सबसे बड़ा डिस्काउंट, हर कार पर होगी इतनी बचत
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
7 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
11 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
15 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines