हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

25km की माइलेज, 4 लाख रुपये कीमत, हर घर की पहली पसंद है ये कार

Maruti Suzuki Alto K10 की कीमत 3.99 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके बेस मॉडल में ही आपको कई अच्छे फीचर्स देखने को  मिलने वाला है। सेफ्टी के लिए कई अच्छे फीचर्स दिए हैं।

विज्ञापन

Maruti Cheapest Car : जब बजट कम हो और खरीदनी पहली कार हो तब एक ही नाम सामने आता है और वो है मारुति सुजुकी Alto K10 है।  समय के साथ यह महंगी जरूर हुई है लेकिन अभी तक यह बेस्ट एंट्री लेवल कार ही है। इसमें अब कई अच्छे सेफ्टी फीचर्स भी शामिल हो गये हैं। Alto K10 एक एंट्री लेवल कार है और डेली यूज़ के लिए बढ़िया ऑप्शन भी है।  Alto K10 सिटी और हाईवे पर बढ़िया प्रदर्शन करती है। यह कार पेट्रोल और CNG ऑप्शन में उपलब्ध है।

फैमिली की पसंदीदा कार

Alto K10 की कीमत 3.99 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके बेस मॉडल में ही आपको कई अच्छे फीचर्स देखने को  मिलने वाला है। इस कार में 4 लोगों के बैठने  की जगह है लेकिन कंपनी का दावा है 5 लोग इसमें बैठ सकते हैं। इसमें स्पेस अच्छा मिल जाता है। इसके बूट में बढ़िया जगह मिलेगी। यह अब ज्यादा बेहतर है। इस कार को इस तरह से डिजाइन किया गया है ताकि इसे यूथ और फैमिली दोनों आसनी से यूज़ कर सकें।

विज्ञापन

इसमें बेहतर क्वालिटी नज़र आती है। इंटीरियर में न सिर्फ प्लास्टिक क्वॉलिटी बेहतर हुई है बल्कि फिट और फिनिश में भी सुधार आया है।पहली नजर में भी इंटीरियर का डिजाइन और क्वालिटी आपको पसंद आ जाती है।एक और अच्छी बात जो हुई है वो है बेहतर स्पेस मैनेजमेंट। फ्रंट और रियर दोनों सीटों में एक छोटी कार के लिहाज से अच्छा लेग और हेड रूम मिलता है।

25km की माइलेज

कार में 1.0L K10C पेट्रोल इंजन  लगा है जो 49KW की पावर और 89Nm का टॉर्क जा रेस्ट करता है। इस कार में आपको 5 स्पीड मैन्युअल और AGS गियरबॉक्स की सुविधा मिलेगी। यह इंजन जांचा और परखा है। सिटी से लेकर हाईवे पर इसका प्रदर्शन बेहतर रहता है। Alto K10 पेट्रोल मैन्युअल की माइलेज 24.39 kmpl है।

विज्ञापन

जबकि पेट्रोल AMT की माइलेज 24.90 kmpl है इसके अलावा Alto CNG मोड पर 33.85 km/kg की माइलेज ऑफर करती है। Alto K10 की कीमत 3.99 लाख रुपये से शुर होती है। इसमें  27 लीटर का फ्यूल टैंक और 55 लीटर का CNG टैंक मिलता कार में 13 इंच के टायर्स लगे हैं। बेहतर ब्रेकिंग के लिए इसमें डिस्क और ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलेगी।

सेफ्टी फीचर्स

Alto K10 में सेफ्टी के लिए कई अच्छे फीचर्स दिए हैं। इस कार में ड्यूल एयरबैग्स, सीट बेल्ट, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और एयरबैग्स मिलते हैं। Maruti Alto K10 एक छोटी फैमिली के लिए परफेक्ट कार है। इसकी सभी सीटें सॉफ्ट और आरामदायक हैं। थाई सपोर्ट आपको अच्छा मिल जाएगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: भारत में बंद हो जाएंगी पेट्रोल-डीजल कारें? नितिन गडकरी ने EVs को लेकर कही ये बात

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola