Maruti Suzuki Eeco: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी जून (June 2024) महीने की बिक्री की रिपोर्ट जारी कर दी है। हर बात की तरह इस बार भी कंपनी की सबसे सस्ती 7 सीटर Eeco ने बिक्री में शानदार प्रदर्शन किया है। ईको की बिक्री में एक बार फिर ग्रोथ देखने को मिली है। यह भारत की सबसे किफायती 7 सीटर एमपीवी है। पर्सनल यूज़ के अलावा इसका इस्तेमाल एम्बुलेंस तक में किया जाता है। यह कार मारुति सुजुकी की बिक्री को बढ़ाने में महत्वपूर्ण रोल निभा रही है।
बिक्री 10 हजार के पार
पिछले महीने (जून-2024) मारुति सुजुकी ने EECO की 10,771 यूनिट्स की बिक्री की जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 9,354 यूनिट्स की बिक्री का रहा था। पिछले साल की तुलना में बिक्री इस बार काफी अच्छी रही है।
माइलेज में अव्वल
इंजन की बात करें तो ईको में पावरफुल 1.2L लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 80.76 PS की पावर और 104.4 Nm का टॉर्क देता है। यह पेट्रोल और CNG मोड में उपलब्ध है। पेट्रोल मोड पर 20 kmpl और CNG मोड पर 27km/kg की माइलेज मिलती है। ईको में लगा ये इंजन हर तरह के मौसम में दमदार परफॉरमेंस ऑफर करता है।
बेसिक सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के लिए Maruti Suzuki Eeco में 2 एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, स्लाइडिंग डोर्स, चाइल्ड लॉक और रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। Eeco में 13 वेरिएंट मिलते हैं, इसमें 5 सीटर और 7 सीटर का ऑप्शन मिलता है। दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.33 लाख रुपये से शुरू होती है।
कैसी है क्वालिटी
मारुति सुजुकी ईको की बिल्ड क्वालिटी बहुत अच्छी नहीं है। यह साधारण सी दिखने वाली एमपीवी है। एडल्ट सेफ्टी में इसे जीरो और चाइल्ड सेफ्टी में 2 स्टार रेटिंग मिली है। यानी ये कार सेफ्टी के मामले में फ्लॉप हैं।
यह भी पढ़ें: 125cc में TVS की इस बाइक को टक्कर देती है Hero Xtreme, 66 की माइलेज और कीमत बस…
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
8 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
9 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
12 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
14 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
15 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines