Cheapest 7 seater car in India: सितम्बर महीने में मारुति सुजुकी की बिक्री में गिरावट देखने को मिली है, लेकिन कंपनी की Eeco ने बिक्री में अच्छा प्रदर्शन किया है। कंपनी ने अपनी बिक्री के नतीजे जारी कर दिए हैं। बीते महीने ईको की बिक्री ने 10 हजार का आंकड़ा पर लिया है। इस समय ईको सबसे सस्ती 7 सीटर कार है।
ग्राहक इसे अपने पर्सनल और बिजनेस के लिए खूब इस्तेमाल करते हैं। टूर एंड ट्रेवल्स में भी ईको को खूब पसंद किया जाता है। आइए जानते हैं कैसा रहा ईको के लिए पिछला महीना…साथ ही इसकी लेटेस्ट कीमत और फीचर्स पर भी एक नजर डाल लेते हैं…
Maruti Eeco
बिक्री में फिर चमकी Maruti Eeco
एक बार फिर मारुति सुजुकी की सबसे सस्ती 7 सीटर कार ईको (Eeco) की जमकर बिक्री हुई है। कंपनी ने सितम्बर महीने में Eeco की 11,908 यूनिट्स की बिक्री की जबकि बीते साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 11,147 यूनिट्स की बिक्री का रहा था। बीते महीने बिक्री में 10 हजार का आंकड़ा पार करके यह साबित कर दिया कि ग्राहकों को यह गाड़ी कितनी ज्यादा पसंद है। इतना ही नहीं कंपनी को उम्मीद है कि इस फेस्टिव सीजन में ईको की बिक्री में इजाफा होगा।
दमदार इंजन, 27 kmpl की माइलेज
Maruti Suzuki Eeco में इस समय 13 वेरिएंट उपलब्ध है। यह 5 और 7 सीटर में उपलब्ध है। जैसी आपकी जरूरत वैसा मॉडल आप चुन सकते हैं। ग्राहक इसे पर्सनल यूज के अलावा इसे छोटे बिजनेस में भी किया जाता है। इस गाड़ी में 1.2L लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 80.76 PS की पावर और 104.4 Nm का टॉर्क ऑफर करता है।
Maruti Suzuki Eeco
ईको एक किफायती सवारी है। यह पेट्रोल मोड पर 20 kmpl की माइलेज ऑफर करती है जबकि CNG मोड पर यह 27 km/kg की माइलेज देती है। कार की एक्स-शोरूम कीमत 5.32 लाख रुपये से लेकर 6.58 लाख रुपये तक जाती है । कम बजट में अगर आप एक भरोसेमंद सस्ती 7 सीटर कार खरीदने की सोच रहे हैं तो Maruti Eeco आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है। सिटी से लेकर लम्बी दूरी पर इसका प्रदर्शन काफी अच्छा है।
यह भी पढ़ें: Used car: 1.45 लाख में Maruti Wagon R तो 1.94 लाख में खरीदें Hyundai i10, मौका छूट न जाए
संबंधित खबरें
Maruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
4 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
6 hrs ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
9 hrs agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
1 day agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
1 day agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
1 day agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
1 day agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
2 days agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines