Maruti 7 seater Eeco records sale: मारुति सुजुकी की उसकी सबसे सस्ती 5 और 7 सीटर कार Eeco की इस फेस्टिवल सीजन में जमकर बिक्री हुई है। ग्राहकों ने इस दिवाली पर ईको पर खूब प्यार लुटाया है। मारुति ने अक्टूबर महीने की बिक्री के नतीजे जारी कर दिए हैं। बीते महीने ईको की बिक्री ने एक बार 10 हजार का आंकड़ा पर लिया है। इस समय ईको सबसे सस्ती 7 सीटर कार है। इसकी कीमत 5.32 लाख रुपये से शुरू होती है। क्वालिटी के मामले में इसमें बिलकुल भी दम नहीं है और ना ही सेफ्टी में ये बेस्ट है, उसके बाद भी हर महीने जमकर बिकती है ये कार। ग्राहक ईको को पर्सनल और बिजनेस के लिए खूब उपयोग करते हैं। आइए जानते हैं फेस्टिवल सीजन में कैसा रहा ईको का प्रदर्शन…
जमकर बिकी मारुति की सस्ती 7 सीटर कार
पिछले महीने (अक्टूबर 2024)में मारुति सुजुकी ईको(Eeco) की काफी शानदार बिक्री हुई। फेस्टिवल सीजन के दौरान Eeco की 11,653यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले साल अक्टूबर महीने में इसकी 12,975 यूनिट्स की बिक्री हुई। इतना ही नहीं इसी साल सितम्बर महीने में Eeco की 11,908 यूनिट्स की बिक्री हई। हर महीने बिक्री में 10 हजार का आंकड़ा पार करके यह साबित कर दिया कि मारुति सुजुकी ईको ग्राहकों को खूब पसंद आ रही है।
1200cc का दमदार इंजन, CNG में भी उपलब्ध
Maruti Suzuki Eeco में 1.2L लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 81 PS की पावर और 104 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ आता है, इसमें AMT की सुविधा नहीं है। ईको में आपको CNG का भी ऑप्शन मिलेगा। पेट्रोल मोड पर यह 20 kmpl की माइलेज ऑफर करती है जबकि CNG मोड पर यह 27 km/kg की माइलेज देती है। ईको एक किफायती कार है और इसमें स्पेस की कोई कमी नहीं है।
सेफ्टी फीचर्स
ईको के बेसिक मॉडल में ही आपको एंटी लॉक ब्रेकिग सिस्टम प्लस EBD और फ्रंट में दो एयरबैग्स मिलते हैं। इस गाड़ी में 13 वेरिएंट मिलते हैं। यह 5 और 7 सीटर में उपलब्ध है। जैसी आपकी जरूरत वैसा मॉडल आप चुन सकते हैं। ईको को पर्सनल यूज के साथ-साथ इसे छोटे बिजनेस में भी खूब इस्तेमाल किया जाता है। 5 लोग, और खूब सारा सामान लोड करने के बाद भी इसका थकता नहीं है।
यह भी पढ़ें: Maruti Jimny पर 2.30 लाख तो Thar पर 1.25 लाख का डिस्काउंट, Toyota ने भी दिया महा ऑफर
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
8 hrs ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
11 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
2 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines