Maruti Suzuki cheapest 7 Seater car: भारत की सबसे बड़ी कार निर्मता कंपनी मारुति सुजुकी की कारें हर महीने सबसे ज्यादा बिकती हैं। टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कारों में भी भी मारुति का नाम सबसे ऊपर आता है। वहीं कंपनी की सबसे 7 सीटर Eeco कार ने (June 2024) बिक्री में शानदार प्रदर्शन किया है। ईको लगतार बढ़िया प्रदर्शन कर रही है। लोग इसे पर्सनल और प्रोफेशनल कामों में इस्तेमाल कर रहे हैं। मारुति सुजुकी की बिक्री को बढ़ाने में इस कार का भी अहम् योगदान है। आइये जानते हैं ईको की कीमत से लेकर इसके फीचर्स तक के बारे में।
बिक्री में धमाल मचा रही है ईको
मारुति सुजुकी ने पिछले महीने ईको (जून-2024) की 10,771 यूनिट्स की बिक्री की जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 9,354 यूनिट्स की बिक्री का रहा था। पिछले साल की तुलना में बिक्री इस बार काफी अच्छी रही है। लगातार बढ़ रही बिक्री की वजह से कंपनी इसे अपग्रेड कर सकती है।
Maruti Eeco
27km की माइलेज
इंजन की बात करें तो ईको में पावरफुल 1.2L लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 80.76 PS की पावर और 104.4 Nm का टॉर्क देता है। यह पेट्रोल और CNG मोड में उपलब्ध है। पेट्रोल मोड पर 20 kmpl और CNG मोड पर 27km/kg की माइलेज मिलती है।
ईको में लगा ये इंजन हर तरह के मौसम में दमदार परफॉरमेंस ऑफर करता है। इतना ही नहीं ज्यादा सामान भी आप इस गाड़ी कैरी कर सकते हैं। अगर आप छोटा बिजनेस रन करते हैं तो मारुति ईको आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित होगी।
कीमत 5.33 लाख रुपये
सेफ्टी के लिए Maruti Suzuki Eeco में 2 एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, स्लाइडिंग डोर्स, चाइल्ड लॉक और रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। Eeco में 13 वेरिएंट मिलते हैं, इसमें 5 सीटर और 7 सीटर का ऑप्शन मिलता है। मारुति सुजुकी ईको की बिल्ड क्वालिटी बहुत अच्छी नहीं है। यह साधारण सी दिखने वाली एमपीवी है।
एडल्ट सेफ्टी में इसे जीरो और चाइल्ड सेफ्टी में 2 स्टार रेटिंग मिली है। यानी ये कार सेफ्टी के मामले में फ्लॉप हैं। दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.33 लाख रुपये से शुरू होती है। अगर आपको सस्ती 7 सीटर कार खरीदनि है तो आप Eeco को चुन सकते हैं। इस कार को आप सिटी और हाईवे पर भी आराम से चला सकते हैं।
यह भी पढ़ें: मारुति और टाटा को लगा डर! इन 2 नई SUVs के दम पर Hyundai करेगी राज
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
12 mins agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
3 hrs agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
5 hrs agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
22 hrs agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
1 day agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
1 day ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
1 day agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
2 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
2 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines