हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

धड़ल्ले से बिकी ये सस्ती 7 सीटर कार, 27 km की माइलेज और कीमत 5.29 लाख से शुरू

Cheapest 7 Seater car: Maruti Eeco में 1.2L लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। माइलेज की बात करें तो पेट्रोल मोड पर ईको 20 kmpl की माइलेज ऑफर करती है जबकि CNG मोड पर यह 27 km/kg की माइलेज देती है। हर महीने इसकी बिक्री 10 हजार के पार जा रही है…

विज्ञापन
Maruti Eeco

Cheapest 7 Seater car: भारत में आजकल 7 सीटर कारों का दौर चल रहा है। अब हर बजट और जरूरत के हिसाब से मॉडल आने लगे हैं। सस्ती कारों के लिए मारुति सुजुकी भारत में काफी पॉपुलर ब्रांड है। कंपनी की Eeco हर महीने खूब बिकती है और इस बार भी इस गाड़ी की जमकर बिक्री हुई है। यह मारुति सुजुकी की बेस्ट सेलिंग कार बन गई है। यह पेट्रोल और CNG दोनों ऑप्शन के साथ आती है। इस कार को आप सिटी और हाईवे पर भी आराम से चला सकते हैं।

Eeco की बिक्री 10 हजार के पार

पिछले महीने Eeco की 11,916 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले साल कंपनी ने इसकी 12,037 यूनिट्स की बिक्री की थी इस बार बिक्री में मामूली गिरावट दर्ज की गई है लेकिन हर बार की तरह इस बार भी बिक्री 10 हजार के पार जा चुकी है। यह एक बेसिक 5-7 सीटर गाड़ी है जोकि पर्सनल यूज़ के साथ छोटे बिजनेस के लिए भी इस्तेमाल की जाती है। लेकिन ये भी है कि यह बहुत ज्यादा आरामदायक नहीं है।

विज्ञापन

माइलेज में अव्वल

Maruti Suzuki Eeco में 1.2L लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 80.76 PS की पावर और 104.4 Nm का टॉर्क पैदा करता है। माइलेज की बात करें तो पेट्रोल मोड पर ईको 20 kmpl की माइलेज ऑफर करती है जबकि CNG मोड पर यह 27 km/kg की माइलेज देती है। माइलेज के लिहाज से यह काफी अच्छी कार है जो हर महीने फ्यूल और CNG के खर्च को काफी हद तक कम कर सकती है।

विज्ञापन
ईको डायमेंशन साइज़ mm में 
लम्बाई 1030mm
लंबाई 3675mm
चौड़ाई 1475mm
ऊंचाई 1930mm
व्हीलबेस 2350mm

डिजाइन और कम्फर्ट

Eeco का डिजाइन Boxy स्टाइल में है। इसमें स्पेस काफी अच्छा मिल है। इसमें 5 और 7 लोगो के बैठे की जगह मिलती  है। जैसी आपकी जरूरत वैसा मॉडल आप चुन सकते हैं। लेकिन इसकी सीटें बहुत ज्यादा आरामदायक नहीं है। इस गाड़ी में लगा इंजन दमदार होने के साथ-साथ  किफायती भी है। ईको को खरीद कर आप हर महीने हजारों रुपये भी खरीद सकते हैं। आप अपने बिजनेस को बड़ा कर सकते हैं। इस गाड़ी कोआप कार्गो की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन

Maruti Eeco

कितनी है कीमत ?

विज्ञापन

Maruti Eeco की दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.29 लाख रुपये से शुरू होती है। अगर आप एक सस्ती 7 सीटर कार खरीदने सोच रहे जिसे आप पर्सनल और बिजनेस के हिसाब से इस्तेमाल कर सकें तो  Eeco आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है। इस कार को आप सिटी और हाईवे पर  आराम से चला सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Hyundai और Tata को लगा डर! Maruti इस कार में करेगी ये बड़ा बदलाव

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola