TrendingiranDonald Trump

---विज्ञापन---

27km की माइलेज वाली सस्ती 7 सीटर Eeco पड़ी Ertiga पर भारी! पिछले महीने अचानक बढ़ी बिक्री

Maruti Suzuki Ertiga एक 7 सीटर फैमिली कार है, लेकिन धीरे-धीरे इसकी बिक्री गिर रही है। अप्रैल महीने में कंपनी की Eeco ने इसे बिक्री के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

Cheapest 7 seater car: मारुति सुजुकी ने अपनी अप्रैल महीने की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। इस बार मारुति की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में टॉप पर वैगन-आर कार रही है। लेकिन इस लिस्ट में एक ऐसी सबसे सस्ती 7 सीटर कार भी है जिसनें बिक्री के मामले में Ertiga को भी पीछे छोड़ दिया है। आपको बता दें कि Ertiga की बिक्री लगातर कम होती जा रही है। यानी अब Eeco तेजी से भारतीय घरों में अपनी जगह बना रही है। आइये जानते हैं पिछले महीने कितने लोगों ने इस गाड़ी को ख़रीदा। [caption id="attachment_424022" align="alignnone" ] Maruti Ertiga[/caption]

Maruti Ertiga पर भारी पड़ी Eeco

Maruti Ertiga की पिछले महीने 5,532 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 14,889 यूनिट्स की बिक्री का था। गिरती बिक्री साफ़ बता रही है कि अब ग्राहकों को Ertiga पसंद नही आ रही है। वहीं Maruti Eeco  की पिछले महीने 10,504 यूनिट्स की बिक्री हुई थी और  यह छठे नंबर पर आ गई। यानी ग्राहकों को लगातार ईको काफी पसंद आ रही है। आइये जानते हैं Eeco की कीमत से लेकर इसकी माइलेज के बारे में...

27 kmpl की माइलेज

Eeco में 13 वेरिएंट मिलते हैं, इसमें 5 सीटर और 7 सीटर का ऑप्शन मिलता है। पर्सनल यूज़ के अलावा इसका इस्तेमाल एम्बुलेंस तक में किया जा सकता है। इंजन की बात करें तो 1.2L लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 80.76 PS की पावर और 104.4 Nm का टॉर्क पैदा करता है। माइलेज की बात करें तो पेट्रोल मोड पर ईको 20 kmpl की माइलेज ऑफर करती है जबकि CNG मोड पर यह 27 km/kg की माइलेज देती है। कार की कीमत 5.33 लाख से शुरू होती है। अगर आपको सस्ती 7 सीटर कार खरीदनि है तो आप Eeco को चुन सकते हैं। इस कार को आप सिटी और हाईवे पर भी आराम से चला सकते हैं। यह भी पढ़ें: Hyundai और Skoda ला रही हैं दो नई SUV, लॉन्च से पहले कीमत हुई लीक  


Topics:

---विज्ञापन---