Maruti Suzuki की कारों की बिक्री हमेशा से ही अच्छी रही है। लेकिन पिछले कुछ महीनों में कंपनी की कुछ कारों की बिक्री में गिरावट देखने को मिली है। जिन कारों को जोर-शोर से लॉन्च किया गया था, उनकी बिक्री में तेजी से गिरावट देखने को मिली है। पिछले महीने मारुति सुजुकी की सेलेरियो, एस-प्रेसो और सियाज की बिक्री में 71% तक की बड़ी गिरावट देखने को मिली है। अगर आप भी इन कारों को खरीदने की सोच रहे हैं तो आइये जानते हैं किस कार की कितनी बिक्री गिरी है और इसके पीछे क्या कारण बताए जा रहे हैं।
मारुति की इन 3 कारों की बिक्री धढ़ाम से गिरी
मारुति सुजुकी S-प्रेसो की सिर्फ 726 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने इस कार की कुल 2,476 यूनिट्स की बिक्री की थी। अब ऐसे में इस बार कंपनी 1750 यूनिट्स कम बेच सकी, जिसकी वजह से बिक्री में 70.68% का घाटा हुआ। इसके अलावा मारुति की सेडान कर सियाज की बिक्री ने भी बहुत निराश किया। पिछले महीने कंपनी ने इस कार की कुल 321 यूनिट्स की बिक्री की है।
यह भी पढ़ें: 28km का माइलेज देगी Citroen की नई CNG कार, जानें कितनी है कीमत
जबकि बीते साल की समान अवधि में कम्पनी ने 867 यूनिट्स की बिक्री की थी, जिससे कंपनी इस बार 546% यूनिट्स कम बेच पाई। इसके अलावा अलावा Celerio की पिछले महीने 1474 यूनिट्स की बिक्री की थी। जबकि बीते साल अप्रैल महीने में कंपनी ने इस कार की 3,220 यूनिट्स की बिक्री की थी। ऐसे में इस बार इस कार की 1746 कम यूनिट्स बेची और सेल में 54% की गिरावट देखने को मिली।
क्यों गिरी बिक्री
एक्सपर्ट मानते हैं कि लगातार कीमतों में हो रहे इजाफे के चलते, इन कारों से ग्राहकों ने दूरी बना ली है। सेलेरियो और एस-प्रेसो को बजट सेगमेंट को टारगेट करने के लिए बाजार में उतारा था। शुरुआत में इन कारों की बिक्री काफी अच्छी रही है पर बाद में जब इन कारों के फेसलिफ्ट मॉडल बाजार में नहीं आये और कीमतों में लगतार इजाफा होने लगा तो उसका असर इन कारों की बिक पर भी देखने को मिला है। अब देखना होगा कि मारुति सुजुकी इन कारों की बिक्री बढ़ाने के लिए कुछ करती है या फिर इनका प्रोडक्शन ही बंद कर दें।
यह भी पढ़ें: गर्मी में टायर को ठंडा रखती है ये हवा, ब्लास्ट होने का खतरा भी नहीं! जानें कहां और कैसे मिलेगी
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
2 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
22 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines