Maruti Celerio twin cylinder CNG: भारत में अब CNG कारों में भी नए-नए ईनोवेशन देखने को मिल रहे हैं और इसकी शुरुआत टाटा मोटर्स ने Twin CNG सिलेंडर के रूप में कर दी है। टाटा की CNG कारों में अच्छा बूट स्पेस इसलिए मिलता है क्योंकि दो छोटे सिलेंडर फिट किये गये हैं। इतना ही नहीं कंपनी की कारें CNG मोड पर भी स्टार्ट होती हैं। अब खबर ये भी है कि मारुति सुजुकी भी टाटा मोटर्स की राह पर चल पड़ी है। जल्दी ही कंपनी अपने CNG पोर्टफोलियो को अपडेट करने जा रही है।
दो छोटे CNG सिलेंडर के साथ आयेंगी मारुति की कारें
Maruti Fronx और Brezza में आपको जल्दी Twin CNG सिलेंडर देखने को मिलने वाले हैं। कंपनी ने इसके लिए एक वीडियो टीजर भी जारी कर दिया है। इसी के साथ खबर ये भी आ रही है कि Celerio में भी Twin CNG सिलेंडर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यानी अब अब तक आपको बूट स्पेस की शिकायत देखने को मिलती थी पर अब जल्द ही आपको अच्छा-ख़ास बूट स्पेस मिलेगा। यह ठीक वैसा ही होगा जैसा हम टाटा की कारों में देखते आ रहे हैं। सोर्स के मुतबिक CNG मोड पर कार को स्टार्ट करने की सुविधा भी मिल सकती है।
Celerio CNG (Twin cylinder) के संभावित फीचर्स
- 30-30 लीटर के 2 CNG सिलेंडर
- पहले से बड़ा बूट स्पेस
- 6 एयरबैग्स
- 1.0L पेट्रोल इंजन
- 34 km/kg से ज्यादा की माइलेज
- एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम+ EBD
मौजूदा Maruti Celerio CNG के फीचर्स
मारुति Celerio CNG काफी पसंद की जा रही है। CNG मोड पर यह कार 34.43 km/kg की माइलेज का वादा करती है। Celerio CNG की कीमत 6.73 लाख रुपये है। इसमें भी बढ़िया स्पेस मिलता है और इसका इंजन भी बढ़िया परफॉरमेंस देता है। इस कार में 1.0L का पेट्रोल इंजन लगा है। कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और एयरबैग्स की सुविधा मिलती है। उम्मीद माना जा रहा है कि 2 CNG सिलेंडर के साथ कार की कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है। फिलहाल कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नही मिली है लेकिन माना जा रहा है कि जल्दी ही नए मॉडल को लॉन्च कर दिया जायेगा।
Maruti Brezza और Fronx में मिलेंगे 2 CNG सिलेंडर
मारुति सुजुकी ने नई Brezza CNG और Fronx CNG का टीजर जारी किया है। इसमें CNG का स्टीकर भी देखा जा सकता है, जो यह बताता है कि दोनों कारें फैक्टरी फिटेड CNG किट के साथ आएंगी। वीडियो के आखिर में Coming Soon लिखा है। लेकिन तारीख को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। जानकारी ये भी है कि मारुति स्विफ्ट सीएनजी, फ्रोंक्स सीएनजी और ब्रेजा सीएनजी में ट्विन सिलेंडर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जायेगा। इतना ही नहीं ब्रेजा और फ्रोंक्स के सीएनजी मॉडल में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन की सुविधा मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक स्कूटर को मोबाइल की तरह करते हैं चार्ज ? तो हो जाएं सावधान
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
9 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
14 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
15 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
17 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines