Maruti Suzuki Brezza: अकसर ऊंचे दाम होने के चलते हम लग्जरी कार नहीं खरीद पाते। लेकिन Maruti Suzuki ने लोगों का यह सपना पूरा किया है। कंपनी की धाकड़ एसयूवी Brezza में किफायती दाम में कंपनी शानदार फीचर्स ऑफर करती है। आइए आपको इस कार की कीमत और माइलेज के बारे में बताते हैं।
कार में सेफ्टी के लिए छह एयरबेग
कार में सेफ्टी के लिए छह एयरबेग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), हिल-होल्ड असिस्ट, ईबीडी के साथ एबीएस और रियर पार्किंग सेंसर मिलता है। इसमें सीएनजी वर्जन भी ऑफर किया जाता है। Maruti Suzuki Brezza में 328 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है।
फाइल फोटो
9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
कार में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और चार स्पीकर वाला साउंड सिस्टम दिया गया है। Maruti Suzuki Brezza में अट्रैक्टिव छह मोनोटोन और तीन डुअल टोन कलर मिलते हैं।
Maruti Suzuki Brezza इसमें पैडल शिफ्टर्स
Maruti Suzuki Brezza इसमें पैडल शिफ्टर्स (एटी वेरिएंट), सिंगल-पैन सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस फोन चार्जिंग, हेड-अप डिस्प्ले और 360 डिग्री कैमरा भी मिलता है। यह कार बाजार में शुरुआती कीमत 8.19 लाख रुपये से लेकर 14.04 लाख रुपये एक्स शोरूम में मितली है। कार में 5 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया गया है।
दमदार 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन
यह पांच सीटर कार है। इसमें दमदार 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन सड़क पर 103 PS की पावर और 137 Nm का टॉर्क जेनरेट करता। Maruti Suzuki Brezza के सीएनजी वर्जन 88 PS की पावर और 121.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कारके बाजार में चार ट्रिम LXi, VXi, ZXi और ZXi+ मिलते हैं। इसमें सीएनजी इंजन सभी वेरिएंट में आती है।
बाजार में इन कारों से मुकाबला
Maruti Suzuki Brezza MT मॉडल 20.15 kmpl (LXi and VXi) की माइलेज देती है। वहीं, कार का CNG MT मॉडल सड़क पर 25.51km/kg की माइलेज देता है। बाजार में यह कार Kia Sonet, Renault Kiger और Mahindra XUV300 को टक्कर देती है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
49 mins agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines