हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

CNG के बाद अब इलेक्ट्रिक अवतार में Maruti Suzuki Brezza, जानें कीमत और फीचर्स

विज्ञापन
फाइल फोटो

Maruti Cars: Maruti Suzuki Brezza हाल ही में CNG वर्जन में लॉन्च की गई है। अब कंपनी इस कार को इलेक्ट्रिक में लॉन्च करने पर काम कर रही है। हाल ही में इसकी एक झलक दिखाई गई थी। जिसके बाद SUV सेगमेंट में इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनियों में बैचेनी बढ़ गई है।

Maruti Suzuki Brezza सीएनजी में छह माह की वेटिंग 

Maruti Suzuki Brezza कंपनी की एसयूवी सेगमेंट में सबसे अधिक बिकने वाली कार है। इसके सीएनजी वेरिएंट पर करीब छह माह की वेटिंग है। बावजूद इसके लोग डीलरशिप पर लाइन लगाकर इसे खरीदने की दौड़ में हैं। अब चूंकि  वाहनों का भविष्य इलेक्ट्रिक वाहनों का है तो कंपनी ने अपनी इस दमदार एसयूवी को इलेक्ट्रिक में लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है।

कार एक बार फुल चार्ज होने पर 550 km तक चलेगी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल कंपनी ने अपनी इस कार के फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। बताया जा रहा है कि यह कार 2025 में लॉन्च होगी। 2030 तक Maruti Suzuki छह ईवी कार लॉन्च करने की योजना में काम कर रही है। कंपनी की इस ईवी कार की लंबाई 4.3 metres होगी। इसमें 60 kWh का बैटरी पैक मकिल सकता है। यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर 550 km तक चलेगी। अनुमान है कि यह कार शुरूआती कीमत 15 लाख रुपये एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध होगी। टॉप मॉडल में इसकी कीमत अधिक होगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola