Maruti Suzuki Brezza CSD: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा को इस साल भी कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD पर बिक्री के लिए उपलब्ध करवा दिया है। आपको बता दें कि CSD यानी कैंटीन पर सिर्फ देश की सेवा करने वाले जवानों के लिए ही कई कारें बिक्री के लिए उपलब्ध हैं, जहां कारों पर लगने वाला GST 28% की बजाय सिर्फ 14% ही देना पड़ता है। आइये जानते हैं ब्रेजा पर आपको कितनी बचत होगी और साथ ही जानते है इसकी इसके फीचर्स के बारे में …
इतनी होगी बचत
Cars24 के मुताबिक, Maruti Brezza VXI अब CSD पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गई है। ब्रेजा VXI की एक्स-शोरूम कीमत 9.75 लाख रुपये है तो वहीं CSD पर इसकी कीमत 8.90 रुपये है। यानी इस पर टैक्स के 85,000 रुपये बच रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि भारत के जवांन, डिफेंस सिविलियन, भूतपूर्व सैनिक और रिटायर्ड सशस्त्र बल कर्मियों को ही इस टैक्स का फायदा मिलेगा। आम ग्राहकों को ब्रेजा रेगुलर कीमत पर ही मिलेगी। आइये जानते हैं मारुति ब्रेजा के फीचर्स और कीमत के बारे में…
यह भी पढ़ें: Tata Punch की नींद उड़ाने आ रही है Renault की सस्ती SUV, 6 लाख होगी कीमत
स्पेस, इंजन और पावर
मारुति ब्रेजा में स्पेस अच्छा मिल जाता है। 5 लोग इस गाड़ी में आराम से बैठ सकते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिग सिस्टम, 3 पॉइंट सीट बेल्ट जैसे फीचर्स हैं। इसमें 360 डिग्री कैमरा मिलता है।
परफॉरमेंस के लिए इस गाड़ी में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया है जो 103bhp की पावर और 137Nm का टॉर्क देगा। इसे 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलेगा। माइलेज की बात करें तो मैनुअल गियरबॉक्स के साथ यह गाड़ी 20.15kmpl और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ 19.80kmpl तक का माइलेज देती है।
मारुति सुजुकी ब्रेज़ा का असली मुकाबला Mahindra XUV 3XO से है, जिसकी कीमत 7.49 लाख रुपये से शुरू होती है। XUV 3XO में 1.2L टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगा है। XUV 3XO में बढ़िया स्पेस के साथ फीचर्स की भरमार है। इसमें 364 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा। सेफ्टी के लिए इसमें लेवल 2 ADAS, 360-डिग्री सराउंड व्यू, ब्लाइंड व्यू मिरर, इलेक्ट्रोनिक पार्किंग ब्रेक और ऑटो होल्ड जैसे फीचर्स मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: Toyota New Electric car: टोयोटा ने दिखाई नई इलेक्ट्रिक कार की झलक, इस दिन होगी लॉन्च
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines