Maruti Suzuki Brezza EV: इलेक्ट्रिक कार की डिमांड इंडिया में धीरे-धीरे बढ़ रही है। यही वजह है कि मारुति सुजुकी अब भारत में ईवी कार पेश करने पर काम कर रही है। अनुमान है कि कंपनी अपनी सबसे धांसू एसयूवी ब्रेजा का सबसे पहले ईवी लॉन्च कर सकती है।
एक बार फुल चार्ज होने पर 550 km तक चलेगी
सोशल मीडिया पर Maruti Suzuki Brezza EV की फोटो वायरल हो चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर 550 km तक चलेगी। बता दें हाल ही में कंपनी ने ब्रेजा का CNG वर्जन लॉन्च किया था, जो मार्केट में हाई डिमांड पर है और इस दमदार कार का लंबा वेटिंग पीरियड है।
फाइल फोटो
Maruti Suzuki Brezza EV की लंबाई 4.3 मीटर होगी
जानकारी के अनुसार Maruti Suzuki Brezza EV की लंबाई 4.3 मीटर होगी। इसमें 328 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलने का अनुमान है। बताया जा रहा है कि इसमें 60 kWh का जानदार बैटरी पैक मिलेगा। यह हाई परफॉमेंस कार है, इसमें खराब रास्तों में आरामदायक सफर के लिए हैवी सस्पेंशन दिए जाएंगे।
ये भी पढ़ेंः CNG में Altroz या Aura कौन सी कार आपके लिए रहेगी बेस्ट?, जानें कंपैरिजन
9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है
कार में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है। अनुमान है कि यह कार शुरुआती कीमत 15 लाख रुपये एक्स शोरुम में बाजार में मिलेगी। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी कीमत और लॉन्च डेट की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
फाइल फोटो
अट्रैक्टिव छह मोनोटोन और तीन डुअल टोन कलर
Maruti Suzuki Brezza में फिलहाल अट्रैक्टिव छह मोनोटोन और तीन डुअल टोन कलर मिलते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कार साल 2025 में लॉन्च होगी। बता दें साल 2030 तक Maruti Suzuki छह ईवी कार लॉन्च करने की योजना में काम कर रही है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines