Maruti Suzuki Brezza TAX FREE: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा को भी अब टैक्स फ्री कर दिया है। मारुति की यह बेस्ट सेलिंग SUV भी है। इस समय इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.34 लाख रुपये से शुरू होती है, लेकिन कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD पर इस गाड़ी की कीमत काफी कम है।
---विज्ञापन---
आपको बता दें कि CSD यानी कैंटीन पर सिर्फ देश की सेवा करने वाले जवानों के लिए ही कई कारें बिक्री के लिए उपलब्ध हैं, जहां कारों पर लगने वाला GST 28% की बजाय सिर्फ 14% ही देना पड़ता है। ऐसे में जहां आम ग्राहकों के लिए ब्रेजा की एक्स-शोरूम कीमत 8.34 लाख रुपये है तो वहीं CSD पर इसकी कीमत 751,434 रुपये है। यानी इस पर टैक्स के 82,566 रुपए बच रहे हैं, जबकि ब्रेज़ा के अन्य वेरिएंट पर टैक्स के अधिकतम 2,66,369 रुपये तक बचाए जा सकते हैं।
---विज्ञापन---
1.5-लीटर नॉर्मल पेट्रोल मैनुअल की कीमतें
वैरिएंट
कीमत
CSD कीमत
कीमत में फर्क
LXI
Rs. 8,34,000
Rs.7,51,434
Rs. 82,566
VXIRs.
9,69,500
Rs. 8,73,942
Rs.95,558
मारुति ब्रेजा के 1.5-लीटर माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल मैनुअल की कीमतें
वैरिएंट
शोरूम
CSD कीमत
कीमत में फर्क
ZXI
Rs. 11,14,500
Rs. 10,11,290
Rs. 1,03,210
ZXI Plus
Rs. 12,58,000
Rs. 11,42,192
Rs. 1,15,808
मारुति ब्रेजा के 1.5-लीटर माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल ऑटोमैटिक की कीमतें
वैरिएंट
शोरूम
CSD कीमत
कीमत में फर्क
VXI
Rs. 11,09,500
Rs. 9,95,868
Rs. 1,13,632
ZXI
Rs. 12,54,500
Rs. 11,41,818
Rs. 1,12,682
ZXI Plus
Rs. 13,98,000
Rs. 12,73,243
Rs. 1,24,757
मारुति ब्रेजा के 1.5-लीटर CNG मैनुअल की कीमतें
वैरिएंट
शोरूम
CSD
अंतर
LXI
Rs. 9,29,000
Rs. 7,31,260
Rs. 1,97,740
VXI
Rs. 10,64,500
Rs. 8,37,880
Rs. 2,26,620
ZXI
Rs. 12,09,500
Rs. 9,43,131
Rs. 2,66,369
मारुति ब्रेजा के फीचर्स इंजन डिटेल्स
मारुति सुजकी ब्रेजा एक भरोसेमंद एसयूवी है। परफॉरमेंस के लिए इसमें K-सीरीज का 1.5- डुअल जेट WT पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो स्मार्ट हाईब्रिट टेक्नोलॉजी से लैस है। यह इंजन 103hp का पावर और 137Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
साथ ही यह 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आता है। माइलेज की बात करें तो ब्रेजा का मैनुअल वैरिएंट 20.15 kp/l और ऑटोमैटिक वैरिएंट 19.80 Kmpl का माइलेज देगा, जबकि CNG पर यह 25km की माइलेज ऑफर करती है।
इस एसयूवी में स्पेस काफी अच्छा है। 5 लोग आराम से इसमें बैठ सकते हैं। मल्टी इन्फॉर्मेशन देने वाला कैमरा है। इसमें 360 डिग्री कैमरा मिलता है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिग सिस्टम, 3 पॉइंट सीट बेल्ट जैसे फीचर्स हैं।
मारुति सुजुकी भी हुई Fronx भी टैक्स फ्री
इससे पहले मारुति ने अपनी सबसे स्टाइलिश एसयूवी Fronx को भी टैक्स फ्री कर दिया था। CSD (कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट) पर इसकी कीमत काफी कम हो गई है। यहां पर इसके कुल 5 वैरिएंट मिलेंगे। इसमें नॉर्मल पेट्रोल मैनुअल, नॉर्मल पेट्रोल ऑटोमैटिक और टर्बो पेट्रोल वैरिएंट शामिल हैं।
फ्रोंक्स के सिग्मा वैरिएंट की शोरूम पर कीमत 7,51,500 रुपये है, जबकि CSD पर इसकी कीमत 6,51,665 रुपये है, यानी इस पर टैक्स के 99,835 रुपये कम लगेंगे। इस तरह वैरिएंट के हिसाब से फ्रोंक्स पर टैक्स 1,26,540 रुपये की बचत होगी, जबकि टैक्स फ्री होने के बाद डेल्टा वैरिएंट पर 1,11,277 रुपये का फायदा होगा।
इतना ही नहीं डेल्टा प्लस वैरिएंट पर 1,15,036 रुपये की बचत होगी। यह 2 इंजन के ऑप्शन में आती है। इसमें लगा 1.0-लीटर टर्बो बूस्टरजेट पेट्रोल इंजन और 1.2-लीटर K-सीरीज, डुअल जेट, डुअल VVT इंजन आपको सिटी और लॉन्ग ड्राइव पर बढ़िया परफॉरमेंस देता है।
Maruti Baleno भीहुईटैक्सफ्री
मारुति सुजुकी ने सबसे पहले अपनी प्रीमियम हैचबैक कार बलेनो को टैक्स फ्री किया था। बलेनो की बिक्री इस समय काफी अच्छी हो रही है। टैक्स फ्री होने पर आप 1,15,580 रुपये तक बचा है। वहीं बलेनो जेटा CNG 1.2L 5MT वेरिएंट की CSD एक्स शोरूम कीमत 9.20 लाख रुपये है। सभी वैरिएंट की CSD कीमत के लिए आपको स्टोर्स या मारुति सुजुकी से संपर्क करना होगा। इस कार में 1.2L और 1.0L लीटर पेट्रोल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: MG Windsor EV में मिलेगा सबसे बड़ा डिस्प्ले! Tata Curvv EV की बढ़ेंगी मुश्किलें