Maruti Brezza CNG: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी Brezza के CNG वर्जन में अब नए सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया है। यानी अब यह एसयूवी पहले से सेफ हो गई है। आपको बता दें कि ब्रेजा भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी है और हर महीने इसे खरीदने वालों की लाइन लगी रहती है। आइये जानते हैं इस गाड़ी में कौन कौन से फीचर्स को शामिल किया गया है और अब कितनी है इसकी कीमत…
Brezza CNG हुई अब ज्यादा सुरक्षित
ब्रेजा में अब हिल होल्ड असिस्ट (Hill Hold Assist), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोगाम (ESP) और मल्टीपल एयरबैग्स शामिल किये हैं। ये सभी फीचर्स स्टैण्डर्ड हैं। इन फीचर्स के साथ अब ब्रेजा पहले से ज्यादा बेहतर हो गई है। नये फीचर्स शामिल करने के अलावा इस गाड़ी के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। शायद कंपनी को इसकी जरूरत महसूस नही हुई हो।
कीमत
नए सेफ्टी फीचर्स के साथ Brezza CNG की कीमत कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये सभी नए फीचर्स इसके LXI, VXI, और ZXI वेरिएंट में मिलेंगे। नए फीचर्स के ब्रेजा की एक्स-शो रूम कीमत 9.29 लाख रुपये से शुरू होती है। पिछले महीने 17,113 यूनिट्स की बिक्री के बाद मारुति सुजुकी ब्रेजा अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी भी बन गई है।
यह भी पढ़ें: 170km की रेंज के साथ सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, Ola को मिलेगी टक्कर
इंजन और माइलेज
ब्रेजा में 1.5L का K15C पेट्रोल इंजन लगा है जोकि CNG ऑप्शन के साथ भी है। यह इंजन पावर और पिकअप के मामले में काफी अच्छा है। CNG मोड पर यह गाड़ी 25.51km/kg की माइलेज ऑफर करती है। माइलेज के लिहाज से यह एक अच्छी गाड़ी है और इसे आप पैस वसूल मॉडल भी कह सकते हैं।
यह एक 5 सीटर गाड़ी है। इसमें 16 इंच के टायर्स लगे हैं। ब्रेजा में सनरूफ की सुविधा मिल जाती है। रात में बेहतर रोशिनी के लिए ब्रेजा में ड्यूल LED प्रोजेक्टर हेडलैंप के साथ LED DRLs की सुविधा मिलती है। इसके अलावा इसमें LED टेल लैम्प्स दिए गए हैं। अपनी कीमत के हिसाब से ब्रेजा एक वैल्यू फॉर मनी एसयूवी है।
यह भी पढ़ें: Hyundai Creta की जगह इस सस्ती SUV पर आया ग्राहकों का दिल, 25km की देती है माइलेज
संबंधित खबरें
Creta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
20 mins agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
2 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
5 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
6 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
22 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines